फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली फतह करने के लिए भाजपा ने बनाई नई रणनीति, जीत के लिए लिया क्रिकेट का सहारा

Sun, 15 Dec 2019 09:53 AM IST
Vikas Kumar आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 15 Dec 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
delhi assembly election BJP organize cricket tournament to connect youth from 25th December
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : Social Media

विधानसभा चुनावों को पास आता देख भाजपा ने युवाओं को जोड़ने के लिए क्रिकेट का सहारा लिया है। इसके लिए भाजपा की ओर से एक बहुत बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है। दिल्ली के अलग अलग जिलों और मंडलों से युवाओं की टीम को इसमें शामिल किया जाएगा। आयोजन समिति की योजना है कि क्रिकेट के अलावा यूथ को जोड़ने के कुछ और खेलों का भी आयोजन किया जाए। 


 

delhi assembly election BJP organize cricket tournament to connect youth from 25th December
अटल बिहारी वाजपेयी

योजना के मुताबिक अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर से इस क्रिकेट टूर्नामेंट आगज किया जाएगा। इस बार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वोट बैंक के नजरिए से इस टूर्नामेंट के आयोजन की पूरी तैयारी है। भाजपा के पदाधिकारियों ने तय किया है कि इस टूर्नामेंट में अलग अलग इलाकों से कम से कम सौ टीमों को जोड़ा जाए। 
 

delhi assembly election BJP organize cricket tournament to connect youth from 25th December
स्थानीय क्रिकेट मैच - फोटो : local reporter

टीम के साथ इलाके और मोहल्ले के लोगों को भी इसमें बुलाया जाएगा ताकि उनसे पार्टी और उनके नेता लोगों से खेल के दौरान संपर्क कर सकें। इस टूर्नामेंट की आयोजन समिति से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि 25 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में तकरीबन दस लाख से ज्यादा युवाओं से सीधे संपर्क करने की योजना है। इसके लिए हर स्तर पर कार्य योजना बन रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi assembly election BJP organize cricket tournament to connect youth from 25th December
क्रिकेट के मैदान में पसीना बहा रहीं बेटियां - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं को भी क्रिकेट से जोड़ेंगे 
इस टूर्नामेंट में महिलाओं की भी अलग से टीम बनाकर उनको जोड़ा जाएगा। पंद्रह ओवर के मैच वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में रोजाना कम से कम एक टीम महिलाओं की भी होगी। इसके लिए पूरी दिल्ली के अलग अलग क्रिकेट क्लब से संपर्क करके महिलाओं की क्रिकेट टीम को बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन
delhi assembly election BJP organize cricket tournament to connect youth from 25th December
दौड़ लगाते युवक। - फोटो : अमर उजाला

दौड़ समेत कई खेलों के आयोजन की भी तैयारी 
भाजपा नेताओं का मानना है कि विधानसभा के दौरान युवाओं को पार्टी से जोड़ने और पार्टी की नीतियों से अवगत कराने के लिए खेल से अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता। इसलिए न सिर्फ क्रिकेट बल्कि दौड़ समेत कई और खेलों का भी आयोजन कराने पर विचार किया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed