फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली पुलिस ने नाकाम किए दहशतगर्दों के मंसूबे, पांच आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद हुए ये खुलासे

Mon, 07 Dec 2020 05:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 07 Dec 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Delhi arrest 5 terrorist reveal big secrets of isi khalistan movement farmers protest  balvinder sandhu
मुठभेड़ में पांच आतंकी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
दिल्ली के शकरपुर से सोमवार को गिरफ्तार हुए इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से जुड़े पांच आतंकियों के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी शब्बीर अहमद, अयूब पठान, रियाज, गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह एक बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते थे। ये सभी आईएसआई के संपर्क में थे। आगे देखें तस्वीरें और पढ़ें पुलिस ने कौन-कौन से खुलासे किए हैं....
Delhi arrest 5 terrorist reveal big secrets of isi khalistan movement farmers protest  balvinder sandhu
मुठभेड़ में पांच आतंकी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
कबूली बलविंदर संधू की हत्या की बात
पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को इन आतंकियों ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी और आईएसआई पंजाब में टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहे हैं। आईएसआई गैंगस्टर का इस्तेमाल कर रही है। ड्रग्स के पैसों का आतंकी साजिश में इस्तेमाल किया जा रहा है। ये बड़े हमले करने की फिराक में थे। इनके पास से ड्रग्स और हथियार बरामद हुए हैं। इन्होंने बलविंदर संधू की हत्या की बात कबूली है।
Delhi arrest 5 terrorist reveal big secrets of isi khalistan movement farmers protest  balvinder sandhu
मुठभेड़ में पांच आतंकी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
स्पेशल सेल के डीसीपी ने कहा, 'गैंगस्टर्स का इस्तेमाल टारगेट किलिंग के लिए किया जा रहा है। यह दो उद्देश्यों की पूर्ति करता है- सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करना और आतंकवाद के खिलाफ खड़े लोगों का मनोबल गिराना। पांच में से दो बलविंदर सिंह की हत्या में शामिल थे। इनके नाम एक गुरजीत सिंह भूरा और सुखदीप है।'

दिल्ली पुलिस ने कहा, 'आतंकियों के कब्जे से तीन पिस्टल, दो किलोग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। इन दोनों के खाड़ी देश में रहने वाले सुखमीत नाम के व्यक्ति और कुछ अन्य गैंगस्टर से संबंध हैं। ये गैंगस्टर हैं और इनका पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों से भी संबंध है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi arrest 5 terrorist reveal big secrets of isi khalistan movement farmers protest  balvinder sandhu
मुठभेड़ में पांच आतंकी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई

कुशवाहा ने कहा, 'गिरफ्तार किए गए तीनों कश्मीरियों को हिज्बुल मुजाहिदीन का ओवर ग्राउंड वर्कर कहा जा सकता है। इन्होंने पाकिस्तान और पीओके में उनके समकक्षों का सेटअप किया हुआ है। आईएसआई दो आंदोलनों के बीच एक गोंद के रूप में काम करना चाहती है और दो आतंकवादी निष्कर्षों (टेरर फाइंडिंग) को जोड़ने की कोशिश कर रही है।'

उन्होंने आगे कहा, 'इस मामले के 2 घटक हैं। एक घटक कश्मीर का है, दूसरा पंजाब के गैंगस्टर्स का है। पंजाब के गैंगस्टर टारगेट किलिंग में शामिल हैं और कश्मीर के घटक ड्रग्स में शामिल हैं। वे ड्रग्स बेचते हैं और इसके साथ आतंकी वित्तपोषण में लिप्त हैं।'

विज्ञापन
Delhi arrest 5 terrorist reveal big secrets of isi khalistan movement farmers protest  balvinder sandhu
प्रमोद कुश्वाहा, डीसीपी स्पेशल सेल - फोटो : एएनआई

जब डीसीपी प्रमोद कुशवाहा से पूछा गया कि क्या इस मामले का दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे विरोध प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है तो उन्होंने कहा कि इन पांचों आतंकियों का किसान आंदोलन से कोई संबंध नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed