{"_id":"5b4c589f4f1c1b3a748b5033","slug":"delhi-air-hostess-death-anissia-message-husband-just-before-death-indicate-its-suicide-not-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयर होस्टेस ने मरने से पहले किया था मैसेज, पुलिस मोबाइल की कर रही जांच, खुल सकता है मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर होस्टेस ने मरने से पहले किया था मैसेज, पुलिस मोबाइल की कर रही जांच, खुल सकता है मौत का राज
Tue, 17 Jul 2018 12:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हौजखास के पॉश इलाके पंचशील पार्क में एक एयर होस्टेस अनीसिया की दूसरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरने से मौत हो गई। एक तरफ तो पुलिस अपनी शुरुआती जांच में इसे सुसाइड का मामला मान रही है, वहीं मृतका अनीसिया के परिवार के लोग इसे हत्या का मामला कह रहे हैं। इसी बीच पुलिस को अपनी तफ्तीश में कुछ ऐसे सुराग हाथ लगे हैं जो अनीसिया की मौत को आत्महत्या साबित कर सकते हैं। अनीसिया और मयंक के बैंक खातों को भी सील कर दिया गया है।
2 of 5
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
अनीसिया के मौत मामले में अब तक हुई जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक ऐसा सबूत लगा है जो काफी हद तक ये साबित करता है कि यह मामला आत्महत्या का है। दक्षिण दिल्ली के डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि आत्महत्या से कुछ समय पहले अनीसिया ने बहन के साथ ही पति को भी मैसेज किया था। यही वो मैसेज है जो पति को निर्दोष साबित कर सकता है।
3 of 5
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
पुलिस के अनुसार मरने से चंद मिनट पहले अनीसिया ने पति के मोबाइल पर मैसेज भेजा था कि वह मरने जा रही है। मयंक ने पुलिस को बताया कि उसके पास शुक्रवार को शाम 4:30 बजे पत्नी के मोबाइल से मैसेज आया कि मैं कूदकर मरने जा रही हूं। मयंक का दावा है कि उसके बाद वो दौड़कर छत पर गया, लेकिन देखा कि छत का दरवाजा बाहर से लॉक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
डीसीपी ने आगे बताया कि तब मयंक ने खिड़की से हाथ बाहर निकालकर दरवाजा खोला। हालांकि उसे अपनी पत्नी वहां नहीं मिली। उसके बाद वह नीचे की ओर दौड़ा तो उसे एक मजदूर ने बताया कि एक महिला अभी ऊपर से कूदी है।
विज्ञापन
5 of 5
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
अब इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने अनीसिया और मयंक दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं और इनकी कॉल डिटेल की जांच की जाएगी। अब तक हुई जांच देखें तो यह मैसेज केस में अहम भूमिका निभाने वाला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।