फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयर होस्टेस ने मरने से पहले किया था मैसेज, पुलिस मोबाइल की कर रही जांच, खुल सकता है मौत का राज

Tue, 17 Jul 2018 12:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Jul 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
delhi air hostess death: anissia message husband just before death indicate its suicide not murder
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

हौजखास के पॉश इलाके पंचशील पार्क में एक एयर होस्टेस अनीसिया की दूसरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरने से मौत हो गई। एक तरफ तो पुलिस अपनी शुरुआती जांच में इसे सुसाइड का मामला मान रही है, वहीं मृतका अनीसिया के परिवार के लोग इसे हत्या का मामला कह रहे हैं। इसी बीच पुलिस को अपनी तफ्तीश में कुछ ऐसे सुराग हाथ लगे हैं जो अनीसिया की मौत को आत्महत्या साबित कर सकते हैं। अनीसिया और मयंक के बैंक खातों को भी सील कर दिया गया है।

delhi air hostess death: anissia message husband just before death indicate its suicide not murder
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

अनीसिया के मौत मामले में अब तक हुई जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक ऐसा सबूत लगा है जो काफी हद तक ये साबित करता है कि यह मामला आत्महत्या का है। दक्षिण दिल्ली के डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि आत्महत्या से कुछ समय पहले अनीसिया ने बहन के साथ ही पति को भी मैसेज किया था। यही वो मैसेज है जो पति को निर्दोष साबित कर सकता है।

delhi air hostess death: anissia message husband just before death indicate its suicide not murder
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

पुलिस के अनुसार मरने से चंद मिनट पहले अनीसिया ने पति के मोबाइल पर मैसेज भेजा था कि वह मरने जा रही है। मयंक ने पुलिस को बताया कि उसके पास शुक्रवार को शाम 4:30 बजे पत्नी के मोबाइल से मैसेज आया कि मैं कूदकर मरने जा रही हूं। मयंक का दावा है कि उसके बाद वो दौड़कर छत पर गया, लेकिन देखा कि छत का दरवाजा बाहर से लॉक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi air hostess death: anissia message husband just before death indicate its suicide not murder
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

डीसीपी ने आगे बताया कि तब मयंक ने खिड़की से हाथ बाहर निकालकर दरवाजा खोला। हालांकि उसे अपनी पत्नी वहां नहीं मिली। उसके बाद वह नीचे की ओर दौड़ा तो उसे एक मजदूर ने बताया कि एक महिला अभी ऊपर से कूदी है।

विज्ञापन
delhi air hostess death: anissia message husband just before death indicate its suicide not murder
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

अब  इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने अनीसिया और मयंक दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं और इनकी कॉल डिटेल की जांच की जाएगी। अब तक हुई जांच देखें तो यह मैसेज केस में अहम भूमिका निभाने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed