दिवाली के बाद से दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई है, आशंका है कि अगले छह दिनों तक जहरीली हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद नहीं। शुक्रवार को दिल्ली का प्रदूषण स्तर 357 दर्ज किया गया। जो इस सीजन का सबसे अधिक मापा गया है। शुक्रवार को दिल्ली के साथ गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद सहित एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण स्तर बेहद खराब रहा। दिल्ली में भी प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। कल शाम कई जगहों पर एक्यूआई 400 का आंकड़ा पार कर गया तो आज सवेरे दिल्ली का एक्यूआई 309 दर्ज किया गया है।
घुटती हैं सांसें: बेहद खराब हुई दिल्ली की हवा, अगले छह दिनों तक राहत नहीं, पराली बन रही प्राणों की दुश्मन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 29 Oct 2022 07:19 AM IST
सार
दिल्ली की हवा लगातार खराब होती जा रही है। शुक्रवार को शाम कई जगहों पर एक्यूआई 400 का आंकड़ा पार कर गया तो आज सवेरे दिल्ली का एक्यूआई 309 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन