फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi-NCR AQI: जहरीली धुंध के साए में दिल्ली, बहुत खराब श्रेणी में पहुंची हवा, यमुना में बह रही विषाक्त झाग

Fri, 28 Oct 2022 09:47 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Oct 2022 09:47 AM IST
विज्ञापन
Pollution is increasing day by day in Delhi NCR Know Delhi s AQI
यमुना में जहरीली झाग, छिड़काव करती दिल्ली जल बोर्ड की टीम - फोटो : ANI

दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंधों के बावजूद वायु प्रदूषण दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 329 (बहुत खराब) श्रेणी में है। आनंद विहार में पीएम 2.5 का औसत एक्यूआई 380 और पीएम 10 का स्तर 441 रहा। उधर, हवा में बढ़े प्रदूषण के चलते अक्षरधाम के पास धुंध नजर आई। कम दृश्यता के चलते वाहनों की हेड लाइटें ऑन रहीं। मौसमी बदलाव के साथ हवा की गुणवत्ता पर असर पड़ना शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में हवा की रफ्तार धीमी पड़ते ही दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। वहीं शुक्रवार से शुरू हुए महापर्व छठ के दौरान कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में जहरीला झाग नजर आया।दिल्ली जल बोर्ड की एक टीम ने नदी की सतह पर दिखने वाले जहरीले झाग को हटाने के लिए यमुना में रसायन का छिड़काव किया।

Pollution is increasing day by day in Delhi NCR Know Delhi s AQI
धुंध के बीच गुजरते वाहन - फोटो : ANI

पराली का धुआं भी हवा की सेहत पर असर डाल रहा है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा बहुत खराब से खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

Pollution is increasing day by day in Delhi NCR Know Delhi s AQI
धुंध से ढका अक्षरधाम का मंदिर - फोटो : ANI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 354 के साथ बेहद खराब श्रेणी में रहा। वहीं, 373 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद की हवा सबसे खराब दर्ज की गई है। सबसे कम 315 एक्यूआई फरीदाबाद का दर्ज किया गया है। इससे एक दिन पहले दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों की हवा खराब श्रेणी में रही थी। दिल्ली का एक्यूआई 271 और ग्रेटर नोएडा का सबसे कम 243 एक्यूआई दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pollution is increasing day by day in Delhi NCR Know Delhi s AQI
इंडिया गेट के पास छायी धुंध - फोटो : ANI

1082 जगहों पर पराली जलाने की घटनाएं रिकॉर्ड
केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, गुरुवार को बीते 24 घंटे में 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 52 फीसदी हिस्सेदारी रही है। पीएम 10 का स्तर 238 और पीएम 2.5 का स्तर 158 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में 1082 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। इसका दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में प्रभाव दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Pollution is increasing day by day in Delhi NCR Know Delhi s AQI
अक्षरधाम के पास धुंध के बीच वाहनों की जलीं लाइटें - फोटो : ANI

गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
-दिल्ली- 354
-फरीदाबाद- 315
-गाजियाबाद- 373
-ग्रेटर नोएडा- 368
-गुरुग्राम- 362
-नोएडा -354

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed