फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A fire broke out in a house in Delhi's Pandav Nagar

दिल्ली: पांडव नगर में मकान में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Tue, 03 Nov 2026 11:17 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 03 Nov 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a house in Delhi's Pandav Nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के पांडव नगर में मदर डेयरी के पास स्थित राधा कृष्ण मंदिर के निकट मंगलवार सुबह एक मकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सुबह 8:20 बजे आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।

विज्ञापन


वहीं, दक्षिण दिल्ली के हौज खास में डीसीपी कार्यालय के सामने स्थित मकान नंबर 253 में मंगलवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग को सुबह 7:30 से 7:31 बजे के बीच आग की सूचना मिली। इसके बाद छह दमकल यूनिट मौके पर भेजी गईं। इनमें दो वाटर टेंडर, एक वाटर बाउजर और तीन विशेष यूनिट शामिल हैं। आग पहली मंजिल पर स्थित एक बुटीक की दुकान में लगी थी। दुकान का क्षेत्रफल करीब 144 वर्ग गज था। इमारत में बेसमेंट, भूतल और तीन अन्य मंजिलें हैं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed