भजनपुरा कोचिंग सेंटर में हुई दुर्घटना के बाद दिल्ली में सियासी हलचल भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और दूसरे स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हादसे पर अफसोस जताते हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये आर्थिक मदद का ऐलान किया। वहीं मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार से मृतकों के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता देने की मांग की है।
2 of 5
भजनपुरा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इलाके में अवैध निर्माण हो रहा था। हम इस बात की जांच कराएंगे कि एमसीडी ने कैसे निर्माण करने की अनुमति दी। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही चुनाव आयोग से गुजारिश करेंगे कि पीड़ित परिजनों को दस लाख रुपये की आर्थिक मदद की इजाजत दे। यह रकम दिल्ली सरकार देगी।
3 of 5
भजनपुरा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
उधर, मौके पर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद वहां मौजूद अधिकारियों से पूरी घटना की जांच करने का कहा। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। साथ ही भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पहले से ही जरूरी कार्रवाई की जाए। साथ ही इस घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
4 of 5
घटनास्थल पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
नेताओं के पहुंचने से बचाव में हुई देरी
चुनावी माहौल में नेताओं का सुभाष मोहल्ले में पहुंचने की इतनी जल्दी थी कि उन्होंने मामले की गंभीरता तक को नजर अंदाज कर दिया। बड़े नेताओं के आने से उनके समर्थकों की भीड़ ने घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न कर दिया। वीवीआईपी लोगों के पहुंचने से घटनास्थल पर सुरक्षा के लिहाज से केंद्रीय बल को भी तैनात करना पड़ा। इसके चलते बचाव में लगी टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
5 of 5
घायल बच्चे को ले जाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
भजनपुरा की सड़कें शनिवार शाम केवल वीवीआईपी गाड़ियों की भीड़ से पटी पड़ी थी। चुनावी प्रचार में व्यस्त नेता सबकुछ छोड़ घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, लेकिन उनके पहुंचने की वजह से घटनास्थल पर सैकड़ों की भीड़ एकत्र हो गई। आलम यह था कि गली से लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल था। इस भीड़ के चलते एम्बुलेंस को भी बच्चों को हॉस्पिटल तक ले जाने में काफी देर हो गई। इसके बावजूद भी ऐसा कोई भी दल नहीं था जो उस वक्त घटनास्थल पर पहुंचने से गुरेज करे।