फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेबिट कार्ड स्वाइप करते समय नहीं बरती ये सावधानी तो अकाउंट से हर बार कटेंगे 17 से 25 रुपए

Mon, 26 Mar 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Mar 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
debit card transaction decline charges are big hit for bank customers, know all about it
credit card

एक ओर सरकार लोगों को डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने के लिए नए-नए तरीकों से प्रोत्साहित कर रही है वहीं बैंक आए दिन ही अपने ग्राहकों के अकाउंट से किसी न किसी बहाने पैसे काटते ही रहते हैं। अगर आपने थोड़ी सावधानी नहीं बरती तो आपके अकाउंट से हर बार कटेंगे 17 से 25 रुपए...

debit card transaction decline charges are big hit for bank customers, know all about it
credit

हर बार जब आपके अकाउंट में उपयुक्त बैलेंस नहीं होता और आप अपना डेबिट कार्ड एटीएम या पीओएस मशीन पर स्वाइप करते हैं तो आपके अकाउंट से 17 रुपए से लेकर 25 रुपए तक काट लिए जाते हैं और उसके साथ जीएसटी भी चार्ज किया जाता है। इसे ट्रांजेक्शन डिक्लाइन चार्ज कहते हैं।

debit card transaction decline charges are big hit for bank customers, know all about it
atm

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों से इस तरह के ट्रांजेक्शन डिक्लाइन चार्ज के रूप में 17 रुपए तक वसूलता है जबकि एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक 25 रुपए चार्ज करते हैं। इस तरह बैंक अपने ग्राहकों से मनमर्जी पैसे वसूलते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
debit card transaction decline charges are big hit for bank customers, know all about it
atm

इसके पीछे बैंकों का यही तर्क है कि जिस तरह से चेक बाउंस होने पर ग्राहक से चार्ज लिया जाता है उसी तरह कार्ड डिक्लाइन होने पर भी उनसे चार्ज लिया जाता है। हालांकि चेक और कार्ड की तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि चेक में तीसरी पार्टी शामिल होती है जबकि डेबिट कार्ड तो लोग पर्सनली यूज करते हैं। यहां तक कि नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया तो इस तरह के कार्ड स्वाइप को ट्रांजेक्शन ही नहीं मानता क्योंकि बैंक ने कोई पैसा दिया ही नहीं। इस तरह से इसके बदले पैसे चार्ज करना बेहद गलत है।

विज्ञापन
debit card transaction decline charges are big hit for bank customers, know all about it
शहर के अधिकांश एटीएम में लगा है नो कैश का बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

आईआईटी बांबे के मैथमैटिक्स के प्रोफेसर आशीष दास का इन चार्ज पर कहना है कि, गैर-नकद लेद देन के लिए हुए डेबिट कार्ड के इस्तेमाल के लिए इस तरह से पैसे चार्ज करने का कोई मतलब नहीं है और यह सरकार की डिजिटल मनी इस्तेमाल करने की मुहिम को चोट भी पहुंचाती है। बता दें कि प्रोफेसर दास बैंक चार्ज पर कई रिसर्च रिपोर्ट ला चुके हैं और पूर्व में इनकी पॉलिसी निर्ध्रारण में भी हिस्सेदारी रह चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed