फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया से लाया गया फुटबॉलर नितिशा का शव, आज होगा अंतिम संस्कार

Sun, 17 Dec 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Dec 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
dead body of footballer nitisha bought from australia, funeral will be held on december 17
nitisha negi - फोटो : अमर उजाला

पैन पैसिफिक स्कूल गेम्स में ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड गई दिल्ली की फुटबॉल टीम की खिलाड़ी नितिशा नेगी (16) का शव शनिवार दोपहर को दिल्ली लाया गया। 10 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में समुद्र में नहाने के दौरान ऊंची लहरों की चपेट में आकर नितिशा समेत पांच अन्य छात्राएं डूब गई थीं। जिसमें से चार को बचा लिया गया।

dead body of footballer nitisha bought from australia, funeral will be held on december 17
nitisha negi - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को नितिशा का शव समुद्र से बरामद हुआ। विदेश मंत्रालय के दखल के बाद शनिवार दोपहर को शव भारत लाया गया। रविवार को उसके शव निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। शनिवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत ने गढ़वाल भवन पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया कि विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने शनिवार को शव भारत मंगाने का दावा किया था।

dead body of footballer nitisha bought from australia, funeral will be held on december 17
nitisha negi - फोटो : अमर उजाला

सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शनिवार दोपहर करीब 2.45 बजे नितिशा का शव दिल्ली लाया गया। शव को फिलहाल पचकुंइया रोड स्थित गढ़वाल भवन में रखा गया है। रविवार सुबह 5.30 बजे शव को खिचड़ीपुर स्थित उसके घर ले जाया जाएगा। बाद में सुबह करीब 9.30 बजे निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा। शव दिल्ली पहुंचते ही नितिशा के घर में कोहराम मच गया। नितिशा की मौत से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dead body of footballer nitisha bought from australia, funeral will be held on december 17
nitisha negi

बता दें कि दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की 16 सदस्यीय छात्राओं की फुटबॉल टीम 30 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया गई थी। इसमें नितिशा नेगी (16), युक्ति वर्मा (17) (दोनों 11वीं, सरकारी स्कूल) वाणी पंत (17)11वीं की छात्रा, दीपिका वेंकटेश (17)12वीं छात्रा (दोनों एलकॉन पब्लिक स्कूल) व अनन्या अरोड़ा (13) (समरविले स्कूल) भी शामिल थीं। 10 दिसंबर दोपहर को एडिलेट स्थित समुद्र के बीच पर नहाने के दौरान यह पांचों छात्राएं समुद्र की लहरों में डूबने लगीं।

विज्ञापन
dead body of footballer nitisha bought from australia, funeral will be held on december 17
nitisha negi

इसी दौरान नितिशा को छोड़कर बाकी सभी को बचा लिया गया। पांचों छात्राओं में से दीपिका वेंकेटेश अभी भी ऑस्ट्रेलिया के अस्पताल की भर्ती हैं। नितिशा का शव सोमवार को समुद्र से बरामद हुआ। शुरुआत में कहा जा रहा था कि नितिशा का शव भारत पहुंचने में 10 से 12 दिन का समय लग जाएगा, लेकिन एक सप्ताह बाद ही शव भारत पहुंच गया। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया गई ज्यादातर छात्राएं दिल्ली वापस आ गई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed