{"_id":"6a9e5f835220903d2a0e1919","slug":"police-have-detained-a-contractor-in-connection-with-the-misdeed-of-a-young-woman-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: युवती से दुष्कर्म के मामले में 66 वर्षीय ठेकेदार को हिरासत में लिया, वीडियो बनाने की भी बात आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: युवती से दुष्कर्म के मामले में 66 वर्षीय ठेकेदार को हिरासत में लिया, वीडियो बनाने की भी बात आई सामने
Mon, 07 Sep 2026 12:24 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के खेड़ा खुर्द में कूलर की घास बनाने वाली एक फैक्टरी में 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में 66 वर्षीय ठेकेदार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। शिकायत के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी युवती लगभग एक महीने से फैक्टरी में काम कर रही थी और वहीं रह रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यह घटना एक सितंबर की रात करीब 11 बजे की है। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि एक सहकर्मी ने कथित घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन