फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोयला घोटाला : पूर्व CM मधु कोड़ा को मिली तीन साल की सजा, साथ में देना होगा इतना जुर्माना

Sun, 17 Dec 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Dec 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
former cm madhu koda imprisoned for three years
madhu koda - फोटो : अमर उजाला

कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले के मुकदमे में विशेष अदालत ने शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता को तीन साल की सजा सुनाई। अदालत ने कोड़ा पर 25 लाख रुपये और गुप्ता पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एके बसु और मुख्यमंत्री के करीबी विजय जोशी को भी तीन-तीन साल की सजा सुनाई गई है।

former cm madhu koda imprisoned for three years
madhu koda - फोटो : अमर उजाला

जोशी को 25 लाख और बसु को एक लाख रुपये का जुर्माना देना होगा। उन पर भ्रष्टाचार और राजहरा नार्थ कोयला ब्लॉक आवंटन में आपराधिक साजिश का दोष साबित हुआ था। यह कोयला ब्लॉक कोलकाता की निजी कंपनी विनी आयरन एंड स्टील उद्योग लिमिटेड (वीआईएसयूएल) को दिया गया था। विशेष जज भारत पराशर ने दोषी कंपनी पर भी 50 लाख का जुर्माना लगाया है। हालांकि हाईकोर्ट में अपील करने के लिए कोड़ा समेत तीन दोषियों को दो महीने की अंतरिम जमानत भी मिल गई है।

former cm madhu koda imprisoned for three years
मधु कोड़ा

इन सभी दोषियों को आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निरोधी धारा के तहत सजा दी गई है। सीबीआई ने कहा था कि इस कंपनी ने आठ जनवरी, 2007 को राजहरा नार्थ कोयला ब्लॉक के लिए आवेदन किया था। जांच एजेंसी के मुताबिक हालांकि कोयला ब्लॉक आवंटन के लिए झारखंड सरकार और इस्पात मंत्रालय ने वीआईएसयूएल की सिफारिश नहीं की थी, लेकिन 36वीं स्क्रीनिंग कमेटी ने आरोपी कंपनी को ब्लॉक देने की सिफारिश कर दी। उस समय स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन एचसी गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से यह तथ्य छिपाया कि झारखंड ने कोयला ब्लॉक आवंटन के लिए वीआईएसयूएल की सिफारिश नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
former cm madhu koda imprisoned for three years
मधु कोडा - फोटो : File Photo

व्हाइट कॉलर अपराध ज्यादा खतरनाक : अदालत 
मामले में अधिकतम सजा सुनाते हुए विशेष अदालत ने कहा कि सामान्य अपराध की तुलना में सफेद कॉलर वाले अपराध समाज के लिए ज्यादा खतरनाक हैं क्योंकि इससे वित्तीय हानि बेहद ज्यादा होती है और दूसरे जनता के मनोबल को भी नुकसान पहुंचता है। जज ने कहा, सामान्य अपराध जैसे, लूट और चोरी में कुछ हजार रुपये का नुकसान होता है, लेकिन व्हाइट कॉलर क्राइम में लाख नहीं बल्कि करोड़ों रुपये चले जाते हैं। 

विज्ञापन
former cm madhu koda imprisoned for three years
madhu koda - फोटो : madhu koda

अब तक चार केस में फैसला
विशेष अदालत ने अब तक कोयला घोटाले के 30 केस में से चार में फैसला सुनाया है। 12 लोगों और चार कंपनियों को दोषी ठहराया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed