फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अस्पताल में साथ रहते थे मरीज और लाश! अब मंत्री के आदेश पर खुलेगी मोर्चरी

Thu, 21 Sep 2017 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला,नोएडा Updated Thu, 21 Sep 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
 Dead body lying on the ground
demo pic
जिला अस्पताल में एक बार फिर महिला का शव घंटों तक इमरजेंसी की जमीन पर रखा रहा। बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी शहर में आए स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह तक पहुंच गई। इसके बाद मंत्री ने अस्पताल परिसर में बनी मोर्चरी खुलवाने के आदेश दिए। बता दें कि कुछ दिन पहले अस्पताल की इमरजेंसी में एक शव को भर्ती मरीज के पास रख दिया गया था, जिससे मरीज की हालत खराब हो गई थी।


 
 Dead body lying on the ground
demo pic
इसे लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मोर्चरी खोलकर शव रखने की बात कही थी, लेेकिन उसके बावजूद अभी तक मोर्चरी नहीं खोली गई थी। जिला अस्पताल में पुलिस एक महिला का शव लेकर आई थी। मोर्चरी पर ताला लगा होने से पुलिस ने शव इमरजेंसी में जमीन पर ही रख दिया। इससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को काफी दिक्कत हो रही थी। मामले की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने जल्द मोर्चरी खोलने के निर्देश दिए। 

 
 Dead body lying on the ground
demo pic
अधिकारी बोले
सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने चाइल्ड पीजीआई के निदेशक से बात कर जल्द मोर्चरी खुलवाने को कहा है। सीएमएस डॉ. अजय अग्रवाल के अनुसार, इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री से बात की गई थी। उन्होंने मोर्चरी खुलवाने के आदेश दिए हैं। अब इमरजेंसी में शव नहीं रखा रहेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed