फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान की हत्या करने मुंबई गया था संपत, कड़ी सुरक्षा देख वापस आया

Sun, 10 Jun 2018 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 10 Jun 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
suter sampat wanted to kill bollywood star salman khan in ghaziabad
suter sampat
हैदराबाद से पकड़े गए गैंगस्टर संपत नेहरा ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई काला हिरण मामले को लेकर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से नाराज था। सलमान खान को कोर्ट से सजा होने से तीन महीने पहले लॉरेंस ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
suter sampat wanted to kill bollywood star salman khan in ghaziabad
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसे जोधपुर जेल से भरतपुर जेल ट्रांसफर कर दिया गया। जहां से उसने संपत से सलमान खान को मारने की बात कही। इसी के बाद संपत अभिनेता सलमान खान को मारने के लिए मुंबई पहुंच गया था। कड़ी सुरक्षा के कारण वह सलमान खान पर हमला नहीं कर पाया।
 
suter sampat wanted to kill bollywood star salman khan in ghaziabad
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर संपत नेहरा को हरियाणा एसआईटी ने 6 जून को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया था। संपत पर जानलेवा हमला, हत्या समेत 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। संपत पर कारौर के आनंद हत्याकांड में भी मुकदमा दर्ज है। हिसार एसआईटी ने भी संपत से हैदराबाद से लाते समय पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
suter sampat wanted to kill bollywood star salman khan in ghaziabad
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को 5 साल की सजा होने से तीन महीने पहले लारेंस बिश्नोई ने उसकी हत्या करने की धमकी दी थी। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने चेतावनी दी थी कि वो सलमान को जेल में ही मारेगा और सब देखते रह जाएंगे।
विज्ञापन
suter sampat wanted to kill bollywood star salman khan in ghaziabad
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आनन-फानन में लारेंस को जोधपुर की सेंट्रल जेल से भरतपुर की जेल में शिफ्ट कर दिया था। जेल के अंदर भी सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। संपत ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि लारेंस के कहने पर वह सलमान खान को मारने के लिए मुंबई पहुंच गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed