स्वरूप नगर इलाके में 20 लाख की फिरौती के लिए एक युवक ने अपने परिचित के 7 साल के बेटे को सवा माह पहले अगवा कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने शव को अपने कमरे में एक पन्नी में लपेटकर अटैची (बड़े सूटकेस) में छुपा दिया। आरोपी की पहचान अवधेश कुमार (28) के रूप में हुई। आरोपी दो बार यूपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा पास कर चुका है।
2 of 6
ashish murder
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बच्चे की शिनाख्त आशीष उर्फ आशु (7) के रूप में हुई। आशीष पिता करण सिंह (33) मां नीलम, दो बहन गुंजन (8), रीतिका (4) के साथ डी ब्लॉक हरिजन बस्ती में रहता था। करण की बुध बाजार में परचून की दुकान है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव बुरी तरह से सड़ चुका है।
3 of 6
ashish murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मफलर से गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली वजह की जानकारी मिल पाएगी। जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि इसी 7 जनवरी की शाम आशीष घर से निकलकर अपने चाचा राहुल के घर गया था। उसके बाद से वह लापता हो गया।
4 of 6
ashish murder
- फोटो : अमर उजाला
आशीष के घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। नहीं मिलने पर परिवार वालों ने पड़ोस में रहने वाले परिचित अवधेश के साथ लेकर थाने पहुंचकर बच्चे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
5 of 6
ashish murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इलाके केे सैकड़ों घरों की तलाशी ली लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दो दिन पहले परिवार वालों ने अपने परिचित अवधेश पर शक जताया। पुलिस ने मंगलवार तड़के अवधेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि उस पर काफी कर्ज हो गया था।