{"_id":"5ca4478fbdec221450546133","slug":"self-styled-godman-tried-to-molest-nine-year-old-but-she-send-him-jail-by-her-bravery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौ साल की दिलेर बच्ची ने ढोंगी बाबा को ऐसे पहुंचाया जेल, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ साल की दिलेर बच्ची ने ढोंगी बाबा को ऐसे पहुंचाया जेल, जानिए क्या है पूरा मामला
Wed, 03 Apr 2019 11:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में नौ साल की दिलेर बच्ची ने ढोंगी बाबा को हवालात की हवा खिलवा दी। बाबा ने घर आई अकेली मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की। इस पर मासूम बिना डरे ढोंगी बाबा को चकमा देकर अपने घर पहुंची और मां को सारी बात बता दी।
विज्ञापन
परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज का ढोंगी बाबा कुदई प्रसाद (62) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, मासूम करोल बाग इलाके में अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ रहती है। इनके ही पड़ोस में कुदई प्रसाद भी रहता है। कुदई झाड़-फूंक करने का दावा करता है।
विज्ञापन
कुदई ने अश्लील हरकत की तो मासूम ने उसे डांट दिया और...
रविवार को मासूम की मां ने बाबा को देखने के लिए बच्ची को उसके घर भेज दिया। कुदई प्रसाद उस समय अपने घर पर ही था। बच्ची को घर में अकेली देखकर वह जबरन उसे अपने कमरे में ले गया और बेड पर लिटा दिया।
कुदई ने अश्लील हरकत की तो मासूम ने उसे डांट दिया और मौका लगते ही वहां से भागकर घर पहुंच गई। मासूम ने सारी बात मां को बताई। परिजन फौरन बाबा के घर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने मासूम की काउंसलिंग कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया।
कुदई ने अश्लील हरकत की तो मासूम ने उसे डांट दिया और मौका लगते ही वहां से भागकर घर पहुंच गई। मासूम ने सारी बात मां को बताई। परिजन फौरन बाबा के घर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने मासूम की काउंसलिंग कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया।