{"_id":"5724d66b4f1c1b2a30a9158e","slug":"saudi-arabia-embassy-salman-hossain-death-in-road-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संभाल नहीं पाया हायाबूसा की स्पीड, सऊदी अरब एंबेसी के सलमान हुसैन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संभाल नहीं पाया हायाबूसा की स्पीड, सऊदी अरब एंबेसी के सलमान हुसैन की मौत
Sun, 01 May 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 01 May 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अरावली की वादियों में गुड़गांव-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी मोड़ के पास शनिवार सुबह रेस लगाने के दौरान हायाबूसा बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान सलमान हुसैन (25) के रूप में हुई है।
2 of 6
वह सऊदी अरब एंबेसी का कर्मचारी था। मूल रूप से सऊदी अरब का सलमान फिलहाल एंबियंस अपार्टमेंट में रह रहा था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने ग्रुप के दोस्तों के साथ 1300 सीसी की हायाबूसा स्पोर्ट्स बाइक से गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर लान्ग ड्राइव के लिए निकला था।
3 of 6
रेस लगाने के दौरान बंधवाड़ी मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जो डिवाइडर से टकराने के बाद एक सेंट्रो कार को काफी दूर तक घसीटती हुई निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बताया जाता है उस वक्त बाइक की रफ्तार करीब 140 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। ग्रुप में उसके साथ चल रहे लोगों ने उसे उठाकर पारस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
बताया गया है कि तीव्र मोड़ पर सलमान बाइक को संभाल नहीं पाया। करीब 16 लाख रुपये की बाइक कुछ समय पहले ही खरीदी गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही एंबेसी से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।