फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम : अवैध कसिनो का ऐसे फोड़ा भंडा, किया 43 लोगों को गिरफ्तार

Fri, 13 Oct 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 13 Oct 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
raid in illegal casino in gurugram
गुरुग्राम साउथ सिटी एक में कसीनो में छापेमारी के दौरान जुआ खेलने वाले पकड़े हुए लोग - फोटो : सुदर्शन झा

गुरुग्राम के साउथ सिटी-1 में पुलिस ने अवैध कसीनो का भंडाफोड़ किया है। सेक्टर-40 पुलिस और अपराध शाखा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 युवतियों सहित 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि गुरुग्राम पुलिस का निलंबित हेड कांस्टेबल ही साथी के साथ इस कसीनो को चला रहा था। वह गैंगस्टर संदीप गाडौली एनकाउंटर मामले में मुंबई की कोर्ट से भगोड़ा घोषित है।

raid in illegal casino in gurugram
गुरुग्राम साउथ सिटी एक में कसीनो में छापेमारी के दौरान जुआ खेलने वालों पकड़े गए मोबाइल व अन्य सामान - फोटो : सुदर्शन झा

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, लैपटॉप, मोबाइल और 22 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आरोपी पुलिसकर्मी को दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि बाकी लोगों को जमानत मिल गई है।

raid in illegal casino in gurugram
गुरुग्राम साउथ सिटी एक में चल रहे कसीनो से पकड़ी गई लड़कियां। - फोटो : सुदर्शन झा

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-40 थाना पुलिस और अपराध शाखा को सूचना मिली कि साउथ सिटी-1 के एक मकान में अवैध तरीके से जुआ चल रहा है। पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की तो पता चला कि यहां कसीनो बनाकर जुआ खिलाया जा रहा है। आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगे। यहां लड़कियां ग्राहकों को शराब परोस रही थीं। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
raid in illegal casino in gurugram
गुरुग्राम में सेक्टर-40 पुलिस ने मुंबई कोर्ट से संदीप गौडाली एनकाउंटर में भगौड़ा घोषित हरियाणा पुलिस कांस्टेबल कसीनो मालिक। - फोटो : सुदर्शन झा

पुलिस ने कसीनो चलाने वाले झज्जर निवासी गुरुग्राम पुलिस के निलंबित हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह और उसके साथी सेक्टर-40 गुरुग्राम निवासी कपिल बत्रा सहित 43 लोगों को दबोचा। इसमें 4 युवतियां हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 लाख 44 हजार 420 रुपये, 1 तमंचा, 48 बीयर की बोतल, 3 लैपटॉप, 1 रुपये गिनने की मशीन आदि सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
raid in illegal casino in gurugram
बाबा गिरफ्तार - फोटो : File Photo

​पुलिस ने बिल्डिंग को सील कर दिया है। डीसीपी क्राइम सुमित कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि परमजीत संदीप गाडौली एनकाउंटर मामले में सस्पेंड है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अदालत में पेश न होने के चलते कांस्टेबल भगोड़ा घोषित है। आरोपी को गिरफ्तार कर सूचना मुंबई पुलिस को दी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed