फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेवर में गैंगरेप के बाद यहां छिपा था 5वां दरिंदा, 4 राज्यों में दर्ज हैं कई संगीन केस

Mon, 28 Aug 2017 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 28 Aug 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
police arrested 5th accused of jewar highway gangrape and murder case
जेवर गैंगरेप मामले का पांचवा आरोपी।

24 मई की रात जेवर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर चार महिलाओं से दरिंदगी और विरोध पर स्क्रैप व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को अलवर से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद सभी आरोपियों ने अलग स्थानों पर शरण ली थी। एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया है कि पांचवें गिरफ्तार आरोपी अनिल बावरिया पुलिस से बचने के लिए राजस्थान के अलवर में छिप गया था और पुलिस के डर के कारण उसने कोई अन्य वारदात भी नहीं की थी। जेवर कांड की जांच कर रही पुलिस शातिर को जेल से रिमांड पर लाकर फिर से पूछताछ करेगी।   


     

police arrested 5th accused of jewar highway gangrape and murder case
jewar gangrape - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि 25 मई की रात करीब डेढ़ बजे जेवर के स्क्रैप कारोबारी का परिवार ईको कार से बुलदंशहर जा अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान बुलंदशहर मार्ग पर साबोता गांव के निकट बावरिया गिरोह ने एक्सल फेंककर और पंक्चर कर कार को रोक लिया था। गिरोह चार महिलाओं समेत परिवार के अन्य लोगों को सड़क से लगभग एक किमी दूर खेत में ले गए। यहां ले जाकर आरोपियों ने दरिंदगी और हैवानियत की हद पार करते हुए चारों महिलाओं से गैंगरेप किया और विरोध पर स्क्रैप कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

police arrested 5th accused of jewar highway gangrape and murder case
जेवर रेप - फोटो : ANI

वारदात के खुलासे के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए थे। इसके चलते गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़ व बुलंदशहर तीन जिलों की पुलिस की कई टीम खुलासे के प्रयास में जुटीं थीं। 24 जुलाई को एंटी एक्सटोर्सन सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने जेवर के  बेगमाबाद के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने बावरिया गिरोह के चार आरोपियों राजू उर्फ अशोक, दीपक, राजवीर और राकेश को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दो मौके से चकमा देकर भाग गए थे। मुठभेड़ में राजू उर्फ अशोक के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने खुलासा किया था कि वारदात में आठ आरोपी शामिल थे। इनमें से ही एक अनिल बावरिया को अब एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जानकारी दी थी कि गिरफ्तार चारों आरोपी नजफगढ़ व झज्जर भाग गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
police arrested 5th accused of jewar highway gangrape and murder case
jewar gangrape - फोटो : अमर उजाला

अनिल बावरिया जेवर के साबोता गांव के पास खेत में हुई दरिंदगी व कारोबारी की हत्या में शामिल रहा था। वारदात के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए राजस्थान के अलवर में जाकर छिप गया था और पकड़ेे जाने के डर से उसने इसके बाद कोई वारदात नहीं की थी लेकिन अब मुरादाबाद से पिलखुवा किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा था। 

विज्ञापन
police arrested 5th accused of jewar highway gangrape and murder case
Jewar gangrape

राजकुमार मिश्रा, सीओ एसटीएफ ने बताया कि अनिल पर कई प्रदेशों में संगीन केस दर्ज हैं। वह वारदात के दौरान कार का इस्तेमाल नंबर प्लेट बदलकर करता था। जेवर कांड से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए पुलिस अब उसे जेल से रिमांड पर लाकर पूछताछ करेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed