ग्रेटर नोएडा का एक शख्स अपनी शादीशुदा साली के साथ भाग गया और फिर जब उसकी पत्नी से उसे फोन किया तो उसने कुछ ऐसा कहा कि....
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार हिंडन विहार में रहने वाला कासिम अपनी शादीशुदा साली रुकैया के साथ भाग गया और फिर उससे शादी कर ली। कई महीनों तक ये दोनों परिवार से भागते रहे।
जब परिवार के एक दूर के रिश्तेदार से कासिम की पत्नी को पता चला कि उसके पति ने उसकी बहन से निकाह कर लिया है तो उसने पति को फोन किया। पति ने कुछ भी सुनने के बजाय पत्नी सम्मान(30) को फोन पर ही तलाक-तलाक-तलाक कहकर फोन काट दिया।
इसके बाद सम्मान के पिता ने दादरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। सम्मान के वकील युसूफ सैफी ने कहा कि अगस्त 2017 में सुप्रीम कोट ने तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित कर दिया था और ये कुरान के खिलाफ भी है। सम्मान के पिता ने जिला अधिकारी और नोएडा के एसएसपी से कड़ी जांच करने का अनुरोध किया है।
कासिम ट्रक चालक है और उसकी व सम्मान की सात साल की एक बेटी भी है। दोनों की शादी 2007 में हुई थी। कासिम और सम्मान उत्तर प्रदेश के खुर्जा में रहते थे। बाद में वे नोएडा के हिंडन विहार में रहने लगे।