फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: पत्नी की हत्या कर बेड में छिपाया शव और खुद पार्क में की खुदकुशी, ये है शर्मनाक वजह

Sat, 06 Jan 2018 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 06 Jan 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
noida husband kills wife and keep her body in bed box then himself commits suicide in park
wife murder and husband suicide - फोटो : लाल स‌िंह

नोएडा के एक पत‌ि ने पहले तो अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की, फ‌िर उसकी लाश बेड में डाली और खुद पार्क में जाकर खुदकुशी कर ली। हालांक‌ि इतनी सनसनीखेज वारदात का कारण है....

noida husband kills wife and keep her body in bed box then himself commits suicide in park
wife murder and husband suicide - फोटो : लाल‌ सिंह

पत्नी के चरित्र पर संदेह की वजह से पति ने उसकी हत्या कर दी। बाद में पति ने खुद भी घर से दूर जाकर एक पार्क में पेड़ से फांसी लगा ली। महिला का शव उसके घर में बेड में पड़ा मिला। सुबह महिला के पिता ने दामाद के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। दोपहर में पति का भी शव बरामद होने से कहानी में नया मोड़ आ गया। अब दो थाना क्षेत्रों की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

noida husband kills wife and keep her body in bed box then himself commits suicide in park
wife murder and husband suicide - फोटो : लाल‌ सिंह

हत्या की वारदात थाना फेज-2 अंतर्गत सेक्टर-93 स्थित श्रमिक कुंज-द्वितीय में हुई है। शारदा अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाला रविंदर(28) श्रमिक कुंज में पत्नी पिंकी (24) के साथ रहता था। दोनों की 2015 में शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। रविंदर मूलरूप से पिखनावली बुलंदशहर का रहने वाला था। पिंकी के पिता जगदीश व भाई सचिन समेत पूरा परिवार भी इसी श्रमिक कुंज में थोड़ी दूरी पर रहता है। पिंकी का परिवार इसी श्रमिक कुंज में कई साल से रह रहा है। पिंकी के पिता जगदीश एक फैक्ट्री में सैंपल मैनेजर हैं। पिंकी भी सेक्टर-49 की एक बिलिंग एजेंसी में नौकरी करती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
noida husband kills wife and keep her body in bed box then himself commits suicide in park
wife murder and husband suicide - फोटो : लाल‌ सिंह

शुक्रवार सुबह जगदीश ने छोटी बेटी को पिंकी के घर भेजा था। उसने वापस आकर बताया कि घर की लाइट बंद है। शायद सभी सो रहे हैं। इस पर जगदीश को संदेह हुआ क्योंकि पिंकी के घर की लाइट सुबह छह बजे जल जाती थी। इसके बाद उन्होंने पिंकी को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद था। संदेह होने पर वह बेटी के घर पहुंचे। हल्का धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। घर के अंदर कमरे में रखा आधा बेड खुला था। खुले हुए हिस्से में बेड में उनकी बेटी पिंकी का शव पड़ा था। उसके नाक से खून बहकर फर्श पर फैल चुका था। जगदीश ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
noida husband kills wife and keep her body in bed box then himself commits suicide in park
wife murder and husband suicide - फोटो : लाल‌ सिंह

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पिंकी का पति गायब था। लिहाजा जगदीश ने दामाद के खिलाफ थाना फेज दो में बेटी की हत्या कर फरार होने की एफआईआर दर्ज करा दी। जगदीश की शिकायत पर थाना फेज दो पुलिस ने रविंदर की तलाश शुरू कर दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed