{"_id":"5a58dfb54f1c1bed408b46c7","slug":"mock-drill-of-terrorist-attack-in-gurugram-metro-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव के मेट्रो स्टेशन में घुसे दो आतंकी, मची अफरातफरी!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुड़गांव के मेट्रो स्टेशन में घुसे दो आतंकी, मची अफरातफरी!
Sat, 13 Jan 2018 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अचानक हुए हमले से लोग सहम गए और इस दौरान अफरातफरी की स्थिति भी रही। मॉकड्रिल की वजह से लगभग एक घंटे तक स्टेशन के नजदीक लोगों के आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी।
2 of 5
terrorist attack mock drill
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर मॉक ड्रिल की गई। सीआईएसएफ, गुरुग्राम पुलिस, डीएमआरसी, आईबी के संयुक्त अभ्यास में आतंकी हमले होने पर इससे निपटने के सभी पैमाने को परखा गया।
3 of 5
terrorist attack mock drill
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 से तीन बंदूकधारी आतंकवादी एमजी रोड मेट्रो स्टेशन में घुसे और सीआईएसएफ कर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। मौके पर तैनात सीआईएसएफ कर्मी ने काउंटर फायरिंग शुरू। पांच से छह मिनट के भीतर सेक्टर 29 थाना पुलिस एवं मेट्रो स्टेशन गुरुग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 15 मिनट के भीतर घिटोरनी एवं सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक से सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। पहुंचते ही सभी ने मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
terrorist attack mock drill
- फोटो : अमर उजाला
कुछ ही मिनट के भीतर टीम ने दो आतंकवादियों को मार गिराया जबकि एक गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिंदा पकड़कर सेक्टर 29 थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसमें सीआईएसएफ के दो जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अगले आधे घंटे तक स्टेशन की गुरुग्राम पुलिस एवं सीआईएसएफ की बम स्क्वायड टीमों ने बारीकी से जांच की। इसके बाद यात्रियों को आने-जाने की इजाजत दे दी गई। मॉकड्रिल की वजह से लगभग एक घंटे तक स्टेशन के नजदीक लोगों के आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। सीआईएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि इस मॉक ड्रिल अभ्यास में 154 जवान शामिल हुए। इसमें सीआईएसएफ के 49 और अन्य एजेंसियों के 105 जवान शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।