{"_id":"5a58c4914f1c1bae3f8b46a6","slug":"girl-murder-in-kanpur-after-rape","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बेटी का रेप के बाद मर्डर, मृतक युवती के चाचा हैं रिटायर्ड जिला जज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बेटी का रेप के बाद मर्डर, मृतक युवती के चाचा हैं रिटायर्ड जिला जज
Sat, 13 Jan 2018 08:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 13 Jan 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
घटनास्थल के बाहर जमा ग्रामीणों की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के कानपुर में बलात्कार के बाद हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटी की रेप के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पास पशुबाड़े में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकला था और शरीर नीला पड़ गया था। जबकि, कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले। पिता की तहरीर पर थाना सजेती में अज्ञात के खिलाफ हत्या और रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, घटना की जानकारी होने पर एसएसपी अखिलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी
2 of 4
डेमो पिक
मृतक युवती की उम्र करीब 20 साल थी वह बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार रात घर के सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। जबकि, पूर्व ब्लाक प्रमुख खेतों में लगे नलकूप पर सोने चले गए। छात्रा अपने वृद्ध नाना के बगल में चारपाई डालकर लेटी थी। देररात 11: 06 मिनट पर उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह अपने बिस्तर से उठकर चली गई। इधर, सुबह जब वह चारपाई नहीं मिली तो खोजबीन शुरू की गई।
शव पशुबाड़े में पड़ा मिला
3 of 4
डेमो पिक
शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे उसका शव पशुबाड़े में पड़ा मिला। घटना की जानकारी होने पर पिता घर पहुंचे। उन्होंने थाना सजेती में अज्ञात के खिलाफ रेप के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि, परिवार को लोग कुछ भी बताने से कतराते रहे। बता दें कि उक्त युवती के चाचा बाराबंकी जिला जज के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप
4 of 4
घटनास्थल पर मौजूद एसएसपी अखिलेश कुमार।
पूर्व ब्लाक प्रमुख की पुत्री और रिटायर्ड जिला जज की भतीजी की रेप के बाद हत्या की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के मोबाइल को कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल खंगाली और उसके आधार पर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और रेप का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही घटना की जांच की जा रही है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद घटना का सही खुलासा हो पाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।