फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: एक और निर्भया... 7 साल की मासूम से हैवानियत, नाजुक अंगों में डाला पाइप

Tue, 18 Sep 2018 09:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Sep 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
Minor Girl sexual assulted by miscreants in Delhi
rape
राजधानी पर निर्भया और गुड़िया के साथ हुई हैवानियत का दाग अभी मिटा ही नहीं कि सीमापुरी में सोमवार शाम इसी तरह का एक और मामला सामने आया। शाम 7:00 बजे प्रसाद लेने मंदिर जा रही सात साल की मासूम को नशे में धुत्त पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर सुनसान पार्क में ले गया।
Minor Girl sexual assulted by miscreants in Delhi
child rape
यहां उसने गला बांध कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बच्ची के निजी अंगों में पानी वाला पाइप डाल दिया। मासूम रात करीब 11.30 बजे खून से लथपथ अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। 
Minor Girl sexual assulted by miscreants in Delhi
child rape
जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने आरोपी युवक 20 वर्षीय सलमान को पकड़ने के बाद जमकर धुनाई की। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्जरी के बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Minor Girl sexual assulted by miscreants in Delhi
स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला
स्वाति मालीवाल अस्पताल पहुंची
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल मंगलवार को जीटीबी अस्पताल पहुंची। उन्होंने बच्ची की मां से हालचाल जाना। मालीवाल ने घटना पर खेद जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 
 
विज्ञापन
Minor Girl sexual assulted by miscreants in Delhi
child rape

क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने जुटाए सक्ष्य
मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात 11.30 बजे के बाद पुलिस को मामले की सूचना मिली। बच्ची को सुनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया था। क्राइम टीम ने घटना स्थल से सक्ष्य जुटाए हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पाइप भी बरामद कर लिया है। मंगलवार को एफएसएल की टीम ने घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस का कहना है कि आरोपी कबाड़ बीनने का काम करता है। पकड़े जाने के समय वह नशे में था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed