सिर्फ कुछ पैसों के लिए एक शिक्षक को एक ड्राइवर ने ऐसी खौफनाक मौत दी कि रूह कांप जाए। शव की हालत देख परिजन बिलखते रहे और हत्यारे बीच सड़क पर उसे गोलियों से भूलकर फरार हो गए।
घटना देहरादून में मंगलवार का दोपहर को हुई। बाइक सवार बदमाशों ने दिन-दहाड़े एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि, आदेश (मृतक)बिहार के एक डिग्री कालेज में टीचर था। यह कारोबार बड़ा लड़का शुभम देखता था। बीच-बीच में वह बिजनेस की देखभाल करने के लिए आता था।
3 of 6
हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, आदेश ने सचिन तोमर(आरोपी) बागपत के गांव किशनपुर बिराल, थाना रमाला के खिलाफ 15 दिन पहले एसएसपी के यहां शिकायत भी दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि सचिन ने उसका 1 लाख 70 हजार रुपए देना था। लेकिन नहीं दिया, इसलिए उसने सचिन का ट्रैक्टर बंधक बना लिया था।
सामने आ रहा है कि शायद इसी खुन्नस में आदेश पर हमला किया गया है। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाली। जिसमें तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। उसमें से दो ने कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ और एक आरोपी ने हेलमेट पहन रखा है। वहीं दूसरे कैमरे में सफेद अपाचे में तीन युवक सवार उसी ओर आते दिख रहे हैं।
बात दें कि, मंगलवार को आदेश देहरादून में दिनेश बालियान के प्लॉट पर रेता-बजरी का ट्रक खाली कराने गए थे। तभी वहां अचानक तीन बदमाश आए और उसे गोलियों से भून दिया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।