फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर-शिमला घूमने के लिए नाबालिग ने दोस्तों संग रची डॉक्टर की हत्या की साजिश, माता-पिता भी शामिल

Tue, 20 Nov 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Nov 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
minor compounder plan delhi doctor murder with friends for shimla kashmir trip parents involve
jahangirpuri doctor murder - फोटो : अमर उजाला
जहांगीरपुरी इलाके में डॉक्टर इकबाल मुकीम कासिम की हत्या और घर में लूटपाट की साजिश उनके नाबालिग कंपाउंडर ने रची थी। एक साल से उनके पास काम करने वाले कंपाउंडर ने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात की। पुलिस ने कंपाउंडर समेत 9 लोगों को पकड़ा है। हैरानी की बात है कि इसमें एक शख्स के माता-पिता भी शामिल हैं....
minor compounder plan delhi doctor murder with friends for shimla kashmir trip parents involve
jahangirpuri doctor murder - फोटो : अमर उजाला

पकड़े जाने वालों में एक आरोपी के माता-पिता और लूट का सामान खरीदने वाले भी शामिल हैं। इनसे 5.50 लाख रुपये और लूटे गये जेवरों में से करीब 70 फीसदी बरामद हो गए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि नाबालिग ने डॉक्टर इकबाल की बेटी की शादी की वजह से घर में नकदी और जेवरात होने की जानकारी अपने दोस्त जहांगीरपुरी निवासी मोहम्मद अम्मार को दी।

minor compounder plan delhi doctor murder with friends for shimla kashmir trip parents involve
jahangirpuri doctor murder - फोटो : अमर उजाला

दोनों ने लूटपाट की योजना बनाई। अम्मार ने वारदात के लिए जहांगीरपुरी निवासी रिजवान उर्फ नस्टी, भलस्वा निवासी रिजवान उर्फ रिज्जू और भलस्वा निवासी विशाल रावत उर्फ बंटी को राजी किया। 12 नवंबर की सुबह डॉक्टर की बेटी के स्कूल जाने के बाद चारों डॉक्टर के घर के बाहर पहुंचे। नाबालिग किसी बहाने से क्लीनिक से चला गया। तीन बदमाश घर में घुसे, जबकि मोहम्मद अम्मार बाहर रुका।

विज्ञापन
विज्ञापन
minor compounder plan delhi doctor murder with friends for shimla kashmir trip parents involve
jahangirpuri doctor murder - फोटो : अमर उजाला

लूटपाट के दौरान डॉक्टर ने विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने लूट की रकम और जेवर आपस में बांट लिए। आरोपियों ने मामला शांत होने के बाद कश्मीर और शिमला घूमने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
minor compounder plan delhi doctor murder with friends for shimla kashmir trip parents involve
jahangirpuri doctor murder - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में पता चला कि विशाल रावत ने माता-पिता को लूट की रकम और जेवर सौंपे और झारखंड में रहने वाले मामा के घर चला गया। इधर पुलिस को जांच के दौरान कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले। विशाल की पहचान कर उसे तकनीकी जांच के आधार पर जामताड़ा से गिरफ्तार किया गया। उसे दिल्ली लाकर रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो अन्य आरोपियों की पहचान हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed