गोविंदपुरी इलाके में शनिवार शाम बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर महिला मित्र के सामने इंजीनियरिंग छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के समय नरेश कुमार दादर (22) महिला मित्र के साथ तुगलकाबाद स्थित मंकी पार्क में बैठा था। इसी दौरान बदमाश आ धमके। नरेश के बाद बदमाशों ने युवती से लूटपाट शुरू की तो उसने विरोध किया। बदमाशों ने बुरी तरह पिटाई करने के बाद नरेश के सीने में चाकू घोंप दिया और फरार हो गए।
गर्लफ्रेंड के सामने बॉयफ्रेंड के सीने में घोंपा चाकू, बस इतना सा था उसका कसूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर हालत में नरेश को बत्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसेे मृत घोषित कर दिया गया। देर रात छानबीन के बाद एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। गोविंदपुरी पुलिस के मुताबिक, नरेश त्रिलोकपुरी 3-ब्लॉक में पिता कजोड़मल दादर, मां लाली देवी, बड़े भाई लोकेश, छोटे भाई अमित व एक बहन के साथ रहता था। द्वारका के एक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे नरेश के पिता एमसीडी के सब कांट्रेक्टर हैं।
शनिवार दोपहर लोहड़ी के दिन नरेश महिला मित्र से मिलने तुगलकाबाद आया था। युवती तुगलकाबाद में ही रहती हैै। शाम करीब चार बजे दोनों डीडीए के मंकी पार्क में आ गए। दोनों एक जगह बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी चार बदमाश पहुंच गए। उनमें तीन नकाबपोशों के हाथ में चाकू थे। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर नरेश से मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा। उसकी महिला दोस्त चिल्लाकर मदद मांगती रही।
बदमाशों ने युवती का मोबाइल भी लूटना चाहा तो नरेश ने विरोध किया। इसी बात पर एक बदमाश ने नरेश के सीने में चाकू घोंप दिया। इसके बाद बदमाश ने युवती के कानों व नाक की बालियां उतरवा लीं और फरार हो गए। युवती ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया और उनकी मदद से नरेश को बत्रा अस्पताल लेकर पहुंची।
वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शाम करीब 6:00 बजे वारदात की खबर मिली तो जिले में अफरा-तफरी फैल गई। जिला पुलिस उपायुक्त समेत सारे पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक पार्क के जंगलों में आरोपियों की तलाश चली एक बदमाश को देर रात काबू भी कर लिया गया।