फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक वजह से पति ने पत्नी के कर दिए 7 टुकड़े, पहचान मिटाने के लिए चाकू से गोदा चेहरा

Wed, 27 Jun 2018 09:34 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Jun 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
man killed his wife and cut her body in 7 part for second marriage delhi
wife murder
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने सरिता विहार इलाके में बैग व कार्टन में महिला के शव के टुकड़े मिलने की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने महिला जूही के पति और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण जानकार हैरान रह जाएंगे।
man killed his wife and cut her body in 7 part for second marriage delhi
wife murder
पति ने खुलासा किया कि दूसरी युवती से शादी करने के लिए उसने अपने एक भाई के साथ पत्नी के शरीर के सात टुकड़े कर दिए थे। इसके बाद उसने अपने दूसरे भाई के साथ इन टुकड़ों को कार्टन व बैग में रखकर सरिता विहार इलाके में खाली प्लॉट में फेंक दिया था। पहचान मिटाने के लिए आरापियों ने महिला का चेहरा भी चाकू से गोद दिया था। पुलिस ने कार्टन पर लिखे गुरुग्राम स्थित मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी के नाम से इस गुत्थी को सुलझाया। 

मुख्य आरोपी ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग की हुई है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, सरिता विहार के ओखला टैंक जंगल के पास खाली प्लाट में एक बैग व कॉर्टन 21 जून को सुबह सवा आठ बजे मिले थे। खोलने पर इनमें सात टुकड़ों में महिला का शव मिला। कार्टन को रस्सी व टेप से बांधा गया था। बैग में कोहनी से ऊपर दोनों हाथ, घुटने से नीचे पैर, एक जांघ व सिर और कार्टन में घड़ था। 
man killed his wife and cut her body in 7 part for second marriage delhi
wife murder

चेहरे को चाकू से बुरी तरह गोदा हुआ था, ताकि महिला की पहचान नहीं हो सके। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा की देखरेख में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर रामनिवास, एसआई बेंकटेश व नागेंद्र नागर की टीम कार्टन पर लिखे गुरुग्राम स्थित मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी के पते पर पहुंची। पता चला कि इस कार्टन में अलीगढ़ निवासी जावेद का यूईए से अलीगढ़ के लिए सामान आया था। जावेद का दिल्ली के शाहीन बाग में भी मकान है। जावेद ने सामान के कुछ कार्टन दिल्ली के मकान में डाल दिए थे और कुछ मेड ले गई थी। मेड के पास सभी कार्टन मिल गए। जावेद ने बताया कि उसने मकान को बिहार निवासी साजिद अली अंसारी व उसके भाई इश्तियाक आलम को किराए पर दे रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
man killed his wife and cut her body in 7 part for second marriage delhi
wife murder
पुलिस घर पहुंची तो मकान बंद था। जांच के बाद पुलिस ने मो. साजिद अली अंसारी उर्फ बबलू (26) को शाहीन बाग में रहने वाले उसके भाई हसमत अली के घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इसके भाई मो. इश्तियाक आलम अंसारी (28) और मो. हसमत अली अंसारी (46) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चॉपर (लकड़ी काटने वाला दाव) बरामद कर लिया गया। मो. साजिद ने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी जूही की हत्या और शव के टुकड़े करने की बात कबूल कर ली है।
विज्ञापन
man killed his wife and cut her body in 7 part for second marriage delhi
wife murder

रांग नंबर से दोस्ती के बाद किया था प्रेम विवाह
साजिद अली ने बताया कि वर्ष 2010 में गलती से उसका फोन छपरा, बिहार निवासी जूही को लग गया था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। साजिद जूही से मिलने छापरा जाने लगा। जूही ने बीए ऑनर्स (साइकोलॉजी) किया हुआ था। मो. साजिद ने कुरुक्षेत्र मेकेनिकल इंजीनियरिग से बी.टेक किया था। वर्ष 2014 में दोनों ने शादी कर ली थी। उनकी ढ़ाई व डेढ़ वर्ष की दो बच्चियां हैं। शादी के बाद जूही के परिवारवालों ने उससे संबंध खत्म कर लिए थे।

घर का खर्च चलाने पर भी होता था झगड़ा
वर्ष 2016 में दोनों दिल्ली आ गए। मो. साजिद कोई नौकरी नहीं करता था। घर का खर्चा नहीं चलने पर दंपती के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। इस दौरान मो. साजिद दूसरी युवती के संपर्क में आ गया। वह उससे मोबाइल पर बातचीत, चैटिंग व कॉल करता रहता था। वह पटना में रहने वाली इस दूसरी युवती से शादी करना चहाता था। इसीलिए उसने जूही की हत्या करने की साजिश रच ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed