फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा जिला कार्यालय पर रंगरलियां मनाते पकड़ाया प्रेमी युगल

Thu, 07 Apr 2016 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 07 Apr 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
love couples caught red handed in compromising position at sp district office hapur
- फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय पर बुधवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एक प्रेमी युगल को रंगरलिया मनाते सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने लड़की को तो बिना कार्रवाई घर भेज दिया। प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर हंगामा भी किया।

love couples caught red handed in compromising position at sp district office hapur
- फोटो : अमर उजाला

बुधवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे सपा कार्यकर्ताओं को किसी ने सूचना दी कि बंद कार्यालय में प्रेमी युगल है। काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सपा कार्यकर्ता अनिल आजाद, संजय यादव, उमरदीन कुरैशी, इकबाल कुरैशी, श्यामसुंदर भुर्जी, दीपक आजाद आदि ने कार्यालय का ताला तोड़ा और प्रेमी युगल को दबोच लिया। प्रेमी की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई।

love couples caught red handed in compromising position at sp district office hapur
- फोटो : अमर उजाला

हिरासत में लिए युवक ने बताया कि तीन अन्य युवक उनके साथ थे, जो पिछले दरवाजे से भाग गए। पुलिस ने प्रेमिका को समझाकर घर भेज दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय को रंगरलिया मनाने के अड्डे का आरोप लगाकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुबह के समय भी इस कार्यालय से एक प्रेमी युगल बाहर निकला था। सीओ सिटी विशाल यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
love couples caught red handed in compromising position at sp district office hapur
- फोटो : अमर उजाला

समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अनिल आजाद ने कहा कि सपा के कार्यालय का बाहर से ताला लगाकर रंगरलियां मनाने की, जो सुविधा दी जा रही हैं, उसके लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं। जिलाध्यक्ष ने जिस व्यक्ति को कार्यालय की चाबी दे रखी थी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

विज्ञापन
love couples caught red handed in compromising position at sp district office hapur
- फोटो : अमर उजाला

मैं अभी लखनऊ में हूं और मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - किशन सिंह तोमर, सपा जिलाध्यक्ष

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed