वसंतकुंज इलाके में बुधवार रात झारखंड के पूर्व विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तेज रफ्तार हुंडई एसेंट डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटते हुए काफी दूर जा गिरी। क्षतिग्रस्त कार से काफी मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
2 of 4
road accident
- फोटो : अमर उजाला
मृतक पूर्व विधायक के परिवार का इकलौता बेटा था। वसंतकुज(साउथ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी मिलिंद डुम्बेरे के अनुसार, झारखंड के पूर्व विधायक मणिशंकर का बेटा स्वर्णिम शंकर(19) निति अपार्टमेंट, प्रीत विहार में रहता था। वह पूसा से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। वह बृहस्पतिवार को वसंतकुंज स्थित मॉल गया था। वहां से देर रात महिपालपुर होते हुए प्रीत विहार जा रहा था।
3 of 4
road accident
- फोटो : अमर उजाला
महरौली-महिपालपुर रोड पर सीएनजी पंप के पास स्वर्णिम की कार डिवाइडर से जबरदस्त तरीके से टकरा गई । इसके बाद कई बार पलटी खाते हुए काफी दूर जाकर गिरी। रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली। पीसीआर मे मौजूद पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से स्वर्णिम को बाहर निकाला और स्पाइनल इंजुरी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
4 of 4
road accident
- फोटो : अमर उजाला
सड़क दुर्घटना के समय स्वर्णिम ने शराब पी रखी थी या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके लिए स्वर्णिम का ब्लड सैंपल लिया गया है। ये भी बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी। स्वर्णिम कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया कार डिवाइडर से टकरा गई।