फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंदियों द्वारा मारपीट की शिकायत पर कार्रवाई, रवि के कपड़ों में लगा था मल व खून

Sun, 09 Oct 2016 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 09 Oct 2016 01:30 PM IST
विज्ञापन
Detainees beaten by complaint, Sun was in the clothing and blood stool
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला

लुक्सर जेल से रवि के कपड़े लेकर लौटी उसकी मां निर्मला ने कहा कि कपड़ों में मल व खून लगा हुआ है, जो रवि की पिटाई किए जाने की गवाही दे रहा है। जेल में शनिवार को इकलाख हत्याकांड के आरोपियों से मिलने गईं परिवार की महिलाओं ने बताया कि रवि की जेल में बेरहमी से पिटाई की गई थी। 

Detainees beaten by complaint, Sun was in the clothing and blood stool
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला

इधर जिलाधिकारी एनपी सिंह दोपहर 12:45 बजे निरीक्षण करने के लिए जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने बिसाहड़ा कांड में आरोपी युवकों समेत अन्य बंदियों से भी पूछताछ की। इस दौरान बंदियों ने जेलर एसके पांडे द्वारा अभद्रता व मारपीट करने की जानकारी दी। इसके बाद डीएम नेे बताया कि जेलर एसके पांडे को जिला कारागार से हटाकर लखनऊ मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है।

Detainees beaten by complaint, Sun was in the clothing and blood stool
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि अगर कोई बंदी बीमार होता है, तो उसका ब्लड टेस्ट कराया जाए। अगर कारागार के अस्पताल में दवा नहीं है, तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि सीएमओ से दवा की व्यवस्था कराई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Detainees beaten by complaint, Sun was in the clothing and blood stool
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला

साथ ही युवा बंदियों का तनाव कम करने के लिए जेल में योग क्लास लगाने का निर्देश दिया गया। युवा बंदियों से कहा गया कि अगर वे कोई हुनर सीखना चाहते हैं, तो इसकी जानकारी जेल अधीक्षक को दें। 

विज्ञापन
Detainees beaten by complaint, Sun was in the clothing and blood stool
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला

इधर विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित दो अन्य नेताओं-अतुल शर्मा व कपिल गुर्जर के साथ जिला कारागार बंदियों से मिलने पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। विधायक ने बिसाहड़ा के बंदी युवकों को देने के लिए अधिकारियों को गीता भेंट की और लौट आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed