दिल्ली के ख्याला इलाके में मंगलवार कुछ ऐसा हुआ जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। बदमाशों ने दिन-दहाड़े एक युवक को चाकू से गोद डाला। युवक सड़क पर पल-पल मरता हुआ पानी मांगता रहा, लेकिन भीड़ बजाए उसे पानी देने या अस्पताल ले जाने के उसकी मौत का वीडियो बनाती रही।
मरने से पहले खून से लथपथ वो मांगता रहा पानी, पब्लिक बनाती रही VIDEO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीड़ में खड़े एक शख्स को तरस आया और वह उसे निजी वाहन से गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले गया, जहां से हालत बिगडने पर उसे डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अकबर अली (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपी मो. सुभान (20) व मो.अफजाल (24) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का आरोप है कि अकबर उनसे रंगदारी मांगता था। ख्याला थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक अकबर परिवार के साथ बी-395, ख्याला में रहता था। इसके परिवार में मां शकीला और भाई हसने इमाम है। अकबर का वेल्डिंग का काम था। मंगलवार दिन में अकबर किसी काम से विष्णु गार्डन, गली नंबर-1 में आया था। यहां कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने उसे चाकू से गोद डाला। आरोपियों ने अकबर को आधा दर्जन से अधिक चाकू मारा। वह उसे सीने में चाकू घुसा छोड़कर मौके से फरार हो गए। इधर घायल अकबर मौके पर तड़पता रहा। इधर तमाशबीन मौके पर इक्कठा हो गये। लोगों ने बजाए उसे अस्पताल ले जाने के उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
करीब 15 से 20 मिनट युवक के शरीर से खून बहता रहा। वहां खड़े एक शख्स को रहम आया। मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद वह उसे नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां से उसे डीडीयू रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि छानबीन के बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। अकबर के खिलाफ भी अपराधिक मामले दर्ज है। वहीं पकड़े गए दोनों आरोपियों का कहना है कि अकबर उनसे रंगदारी मांगता था। जिसकी वजह से उन्होंने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद अकबर का शव परिवार के हवाले कर दिया।
अकबर की हत्या के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। अकबर के भाई नजरे इमाम ने बताया कि इलाके का एक युवक अपनी पत्नी शक करता था। उसे लगता था कि अकबर व उसकी पत्नी के बीच दोस्ती है। इसी बात को लेकर पिछले सप्ताह वह घर पर झगड़ा करने भी आ गया था। परिवार का आरोप है कि उसी शख्य ने पांच लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।