फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-बाप को जलाने के लिए बेटा कई दिनों से जमा कर रहा था पेट्रोल, बताया क्यों जिंदा जला डाला

Wed, 16 May 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 May 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
delhi son who set on fire his mother and father alive held by police tells story of crime
son burn parents - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मोती नगर के सुदर्शन पार्क में घर में आग लगाकर मां-बाप को जलाकर मारने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मोती नगर बस स्टैंड के पास से पकड़ा है।

delhi son who set on fire his mother and father alive held by police tells story of crime
son burn parents - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पैसे को लेकर हुई कहासुनी में उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी संतोष (40) मानसिक रूप से अशक्त है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि संतोष पिता छेदीलाल गुप्ता (70) और मां लक्ष्मी गुप्ता के साथ सुदर्शन पार्क इलाके में रहता था।

delhi son who set on fire his mother and father alive held by police tells story of crime
son burn parents - फोटो : अमर उजाला

वह मानसिक रूप से अशक्त है और उसका इलाज चल रहा है। गत बृहस्पतिवार रात छेदीलाल गुप्ता के मकान में आग लगने की जानकारी मिली थी। जांच में पता चला कि मकान के एक कमरे में तीन किराएदार रहते है। आग बुझाने के दौरान एक किराएदार विनय झुलस गया है। जिसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आग पर काबू पाने के बाद दमकलकर्मियों ने कमरे की तलाशी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi son who set on fire his mother and father alive held by police tells story of crime
son burn parents - फोटो : अमर उजाला

कमरे से छेदीलाल और उनकी पत्नी का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। पुलिस ने विनय से पूछताछ की। विनय ने बताया कि कमरे में आग लगने के बाद उसने संतोष को घर से भागते देखा था। छेदीलाल ने विनय को बताया कि संतोष कमरे में आग लगाकर भाग गया। आग में उसकी पत्नी फंस गई है। छेदीलाल पत्नी को बचाने कमरे में गये और आग की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने में विनय भी झुलस गया।

विज्ञापन
delhi son who set on fire his mother and father alive held by police tells story of crime
son burn parents - फोटो : अमर उजाला

कई दिनों से जमा कर रहा था पेट्रोल संतोष ने पूछताछ में बताया किया कि उसने पेट्रोल डालकर घर में आग लगाई थी। वह काफी दिनों से पेट्रोल एकत्र कर रहा था। उसने बताया कि माता पिता उसे पैसे नहीं देते थे, अकसर उसका पिता से झगड़ा होता था। उस रात भी पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था। उसने कमरे में पेट्रोल फैलाकर आग लगा दी और फरार हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed