दिल्ली मोती नगर के सुदर्शन पार्क में घर में आग लगाकर मां-बाप को जलाकर मारने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मोती नगर बस स्टैंड के पास से पकड़ा है।
2 of 6
son burn parents
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पैसे को लेकर हुई कहासुनी में उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी संतोष (40) मानसिक रूप से अशक्त है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि संतोष पिता छेदीलाल गुप्ता (70) और मां लक्ष्मी गुप्ता के साथ सुदर्शन पार्क इलाके में रहता था।
3 of 6
son burn parents
- फोटो : अमर उजाला
वह मानसिक रूप से अशक्त है और उसका इलाज चल रहा है। गत बृहस्पतिवार रात छेदीलाल गुप्ता के मकान में आग लगने की जानकारी मिली थी। जांच में पता चला कि मकान के एक कमरे में तीन किराएदार रहते है। आग बुझाने के दौरान एक किराएदार विनय झुलस गया है। जिसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आग पर काबू पाने के बाद दमकलकर्मियों ने कमरे की तलाशी ली।
4 of 6
son burn parents
- फोटो : अमर उजाला
कमरे से छेदीलाल और उनकी पत्नी का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। पुलिस ने विनय से पूछताछ की। विनय ने बताया कि कमरे में आग लगने के बाद उसने संतोष को घर से भागते देखा था। छेदीलाल ने विनय को बताया कि संतोष कमरे में आग लगाकर भाग गया। आग में उसकी पत्नी फंस गई है। छेदीलाल पत्नी को बचाने कमरे में गये और आग की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने में विनय भी झुलस गया।
5 of 6
son burn parents
- फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से जमा कर रहा था पेट्रोल संतोष ने पूछताछ में बताया किया कि उसने पेट्रोल डालकर घर में आग लगाई थी। वह काफी दिनों से पेट्रोल एकत्र कर रहा था। उसने बताया कि माता पिता उसे पैसे नहीं देते थे, अकसर उसका पिता से झगड़ा होता था। उस रात भी पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था। उसने कमरे में पेट्रोल फैलाकर आग लगा दी और फरार हो गया।