{"_id":"5afa700f4f1c1bdc408b56b6","slug":"man-raped-his-girlfriend-killed-then-mows-down-her-with-car-by-the-help-of-father-and-friends-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता के साथ मिलकर प्रेमी ने किया दुष्कर्म, घोंटा गला फिर प्रेमिका पर चढ़ा दी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के साथ मिलकर प्रेमी ने किया दुष्कर्म, घोंटा गला फिर प्रेमिका पर चढ़ा दी कार
Wed, 16 May 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 16 May 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
rape accused
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गाजियाबाद से सटे मोदीनगर की 15 वर्षीय किशोरी की हत्या उसी के प्रेमी ने अपने पिता व तीन साथियों के साथ मिलकर की थी।
2 of 7
girl rape
आरोपी के मुताबिक किशोरी शादी की जिद पर अड़ गई थी, लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। रास्ते से हटाने के लिए उसने हत्या कर दी। पुलिस ने साढ़े चार माह बाद हत्या का खुलासा कर आरोपी प्रेमी, उसके पिता समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से मृतका के कान की बाली, कपड़े, हत्या में इस्तेमाल की गई कार, दो तमंचे और एक बाइक बरामद की है।
3 of 7
girl rape
एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेसवार्ता में बताया कि मोदीनगर की किशोरी की दोस्ती निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव पैंगा निवासी सुमित (21) से नवंबर में एक शादी में हुई थी। सुमित ने बात करने के लिए उसे एक फोन भी खरीदकर दिया था। किशोरी की मां को इसका पता चला, तो उसने फोन छीन लिया। इसके बाद 26 दिसंबर 2017 को सुमित उसे साथ ले गया। उसे घुमाया और रात को अपने घर ले गया। यहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
girl rape
अगले दिन उसने अपने दोस्त आरिफ को घर बुलाया और उसकी बाइक पर बैठाकर किशोरी को विजयनगर में अपने दोस्त राजीव के घर छोड़ आया। कई दिन तक वह विजयनगर में रही। इस दौरान गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने सुमित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, लेकिन उससे राज न उगलवा सकी।
विज्ञापन
5 of 7
Rape, Gangrape, Acid Attack
सुमित ने पुलिस से कहा कि किशोरी उसके गले पड़ गई थी और शादी कर साथ में रहने का दबाव बना रही थी। ऐसे में उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। एसएसपी ने बताया कि हत्यारोपी सुमित, उसके पिता रमेश, सुमित के साथी राजीव, आरिफ और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। एडीजी की ओर से खुलासा करने वाली क्राइम ब्रांच की टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।