फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः 3 हफ्ते बाद कोमा से बाहर आई महिला का खौफनाक खुलासा, किसने की बच्चों और उसे मारने की कोशिश

Mon, 10 Dec 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Dec 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
delhi woman out of coma after 3 weeks reveal not she but husband killed daughter injured her and son
malviya nagar - फोटो : himanshu soni

दिल्ली के हौजरानी इलाके में 17 नवंबर की सुबह एक महिला बुरी तरह से घायल अवस्था में अपनी मरी हुई बेटी और घायल बेटे के बगल में पड़ी थी। उस वक्त कहा गया था कि महिला ने डिप्रेशन में आकर अपनी बेटे-बेटी पर चाकू से वार करने के बाद खुद को भी मारने की कोशिश की। लेकिन अब तीन हफ्तों बाद जब वह महिला होश में आई है तो इस मामले का असली सच बाहर आ रहा है जिससे पुलिस भी हैरान है।

delhi woman out of coma after 3 weeks reveal not she but husband killed daughter injured her and son
malviya nagar - फोटो : himanshu soni

दरअसल तीन हफ्ते कोमा में रहने के बाद रविवार को जब मोहसिना बेगम होश में आई तो उसने बताया कि न तो उसने खुद को घायल किया था न अपने बच्चों को मारा था। बल्कि ये काम उसके पति और देवर ने किया था। वही दोनों इस पूरी वारदात के पीछे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार मोहसिना बेगम के बयान ने पुलिस जांच में एक नया मोड़ ला दिया है। अब तक पुलिस मान रही थी कि महिला ने ही वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन अब पुलिस मोहसिना के पति मोहम्मद शमीम और देवर मोहम्मद सलीम की भूमिका पर जांच कर रही है।

delhi woman out of coma after 3 weeks reveal not she but husband killed daughter injured her and son
malviya nagar - फोटो : himanshu soni

मोहसिना ने बताया कि 16 नवंबर की रात वो और उसके बच्चे सो रहे थे। उस दिन उसका पति देर रात घर आया और उनके साथ गाली गलौज करने लगा और फिर पत्नी की पिटाई भी की। पुलिस को दिए अपने बयान में मोहसिना ने बताया कि, 'शमीम दिनभर घर पर रहता है और शाम को शराब पीने बाहर जाता है। रात में 2-3 बजे वह घर वापस आता है। उस दिन वह रात में 12 बजे घर आया और मुझे पीटना शुरू कर दिया। वह मुझे 4 बजे सुबह तक मारता रहा। मेरे सास-ससुर भी हमें देखने आए थे। सुबह 7 बजे जब मैं सोने गई तो मैंने देखा शमीम और सलीम मेरी बेटी का गला चाकू से काट रहे थे। जब मैंने उन्हें हटाने की कोशिश की तो उन्होंने मेरी उंगली चाकू से काट दी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi woman out of coma after 3 weeks reveal not she but husband killed daughter injured her and son
malviya nagar - फोटो : himanshu soni

जब मोहसिना दोबारा अपनी बेटी को बचाने गई तो दोनों ने उसका ही गला काट दिया। वह दौड़कर बाहर मदद के लिए चिल्लाने गई लेकिन वह नहीं बोल पाई। वह दोबारा घर में दौड़ी-दौड़ी गई तो देखा कि पति और देवर दोनों घर में मौजूद थे। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। रविवार(9 नवंबर) को जब उसे होश आया तो उसने देखा कि उसके बेटे के गले में भी चोट के निशान हैं। मोहसिना ने बताया कि उसने अपनी बेटी को नहीं देखा है।

विज्ञापन
delhi woman out of coma after 3 weeks reveal not she but husband killed daughter injured her and son
malviya nagar - फोटो : himanshu soni

पहले ये मामला सामने आया था
मालवीय नगर के हौजरानी में हुए 17 नवंबर को हुए दर्दनाक हादसे की वजह पति शमीम का देर रात घर लौटना बताया जा रहा था। मालवीय नगर थाना पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई थी कि शमीम घटना वाली रात करीब 12 बजे घर पहुंचा था। पत्नी ने गेट नहीं खोला था। काफी देर बाद गेट खुला तो पत्नी-पत्नी के बीच रात ढाई बजे तक झगड़ा हुआ था। झगड़ा बढ़ा तो शमीम घर छोड़कर पास में रहने वाले माता-पिता के घर चला गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed