फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टी को लेकर बौखलाए सिपाही ने पुलिस स्टाफ पर बरसाई गोली, एक की हत्या कर खुद भी दी जान

Tue, 23 Aug 2016 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 23 Aug 2016 08:17 AM IST
विज्ञापन
Constable make firing in police line, After murder of munshi commetid suicide
सिपाही ने बरसाई गोली - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने सोमवार रात विवाद के बाद गणना मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बीचबचाव में आए एचसीपी (प्रमोटेड दरोगा) और एक कांस्टेबल को भी आरोपी सिपाही ने गोली मारकर घायल कर दिया। 

Constable make firing in police line, After murder of munshi commetid suicide
सिपाही ने बरसाई गोली - फोटो : अमर उजाला

बाद में आरोपी सिपाही ने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी सिपाही की भी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, गंभीर रूप से घायल एचसीपी और कांस्टेबल को हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल सौरभ त्यागी पुलिस लाइन में तैनात था। 

Constable make firing in police line, After murder of munshi commetid suicide
सिपाही ने बरसाई गोली - फोटो : अमर उजाला

सोमवार रात करीब 8:45 बजे सौरभ पुलिस लाइन में गणना मुंशी के पद पर तैनात मनोज यादव के पास आया। बताया जा रहा है कि छुट्टी न मिलने पर सिपाही ने ये कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक सौरभ 3 दिन की छुट्टी मांग रहा था और मुंशी मनोज से सिफारिश करने को कह रहा था। मनोज ने मना कर दिया था दोनों के बीट विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Constable make firing in police line, After murder of munshi commetid suicide
सिपाही ने बरसाई गोली - फोटो : अमर उजाला

सौरभ ने थ्री नॉट थ्री की राइफल से मनोज यादव को गोली मार दी। गोली लगते ही मनोज अपने दफ्तर के बाहर सड़क पर गिर पड़ा।  गोली चलने की आवाज सुनकर एचसीपी चंद्रपाल और कांस्टेबल दौड़े तो सौरभ ने उन दोनों पर भी गोली चला दी। खुद बचने के लिए पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस की तरफ जाकर छिप गया। सूचना पर पहुंचे डीएम-एसएसपी ने सौरभ से हथियार डालने की कई बार अपील की, लेकिन सौरभ बाहर नहीं आया।

विज्ञापन
Constable make firing in police line, After murder of munshi commetid suicide
सिपाही ने बरसाई गोली - फोटो : अमर उजाला

खुद को पुलिस से घिरता देख सौरभ ने जबड़े के नीचे राइफल की नाल रखकर खुद को गोली से उड़ा लिया। एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि मनोज यादव और सौरभ त्यागी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि गंभीर रूप से घायल चंद्रपाल और मनवीर को मेरठ रेफर कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed