{"_id":"57b9dbbd4f1c1b8d63d4f11b","slug":"crooks-sat-in-the-car-wearing-a-helmet-it-was-a-massive-encounter-in-filmy-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार में हेलमेट पहनकर बैठे थे बदमाश, पुलिस से फिल्मी स्टाइल में हुई जबरदस्त मुठभेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में हेलमेट पहनकर बैठे थे बदमाश, पुलिस से फिल्मी स्टाइल में हुई जबरदस्त मुठभेड़
Mon, 22 Aug 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहिणी सेक्टर-24 इलाके में मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश कार में हेलमेट पहनकर बैठे थे। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया कि उन लोगों ने वारदात को अंजाम देने का खाका तैयार कर लिया था और इसके लिए रेकी कर रहे थे।
2 of 6
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
वारदात को बाइक सवार राहुल और कार की पिछली सीट पर बैठे फरमान और संजय को अंजाम देना था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए सभी बदमाशों पर लूटपाट को अंजाम देने के कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2008 में 34 लाख की लूट में संजय की गिरफ्तारी हुई थी। इस वारदात में सुधीर उर्फ काला भी शामिल था। संजय गत वर्ष दिसंबर माह में ही तिहाड़ जेल से बाहर निकला है।
3 of 6
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
जेल से निकलने के बाद वह फिर से सुधीर उर्फ काला की गैंग में शामिल होकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने लगा। इस बार भी गैंग मोटी रकम लूटने की फिराक में था। बदमाशों ने खुलासा किया है कि बाइक पर सवार राहुल, फरमान और संजय को लूटपाट को अंजाम देना था। इसलिए कार में सवार फरमान और संजय भी हेलमेट लगाकर तैयार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
आपात स्थिति में उन्हें सहयोग देने के लिए संजय उर्फ काला और विजय मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राहुल, संजय, सुधीर और विजय शकूरपुर के रहने वाले हैं। वहीं, फरमान सुलेमान नगर का रहने वाला है। बदमाशों के पास से दो पिस्टल, एक तमंचा, एक चाकू और दस कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस और बदमाशों के बीच फिल्मी स्टाइल में मुठभेड़ हुई। लोगों के मुताबिक, जिस तरह से फिल्म में पुलिस बदमाशों की गाड़ी को घेरती है, ठीक उसी तरह दिल्ली पुलिस ने बदमाशों की कार को रोका। फिर दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।