{"_id":"571249254f1c1b195c4a6ad9","slug":"bmw-car-hits-four-men-in-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार से पहले चार को कुचला फिर ड्राइवर ने भीड़ पर तान दी पिस्टल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार से पहले चार को कुचला फिर ड्राइवर ने भीड़ पर तान दी पिस्टल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोएडा स्टेडियम के सामने शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने चार लोगों को रौंद दिया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि चार लोगों को टक्कर मारने के बाद वह वहां खड़ी एक और कार से टकराते हुए रेलिंग में जा घुसी।
2 of 9
बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल
- फोटो : भव्य नरेश
लोगों ने कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पिस्टल तान दी और कार छोड़कर फरार हो गया। आरोपी की पहचान मयूर विहार निवासी विनोद के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
3 of 9
बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल
- फोटो : भव्य नरेश
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे तेजी से आ रही बीएमडब्ल्यू कार (एचआर51एयू6900) ने नोएडा स्टेडियम के गेट संख्या पांच के सामने खोखे के पास बाइक पर बैठे दो युवकों और पास खड़े दो अन्य लोगों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल
- फोटो : भव्य नरेश
इसके बाद एस्टीम कार में टक्कर मारकर रेलिंग में जा घुसी। कार चालक को लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पिस्टल तानकर धमका शुरू कर दिया। लोगों ने घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया।
विज्ञापन
5 of 9
बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल
- फोटो : भव्य नरेश
हादसे में घायल सेक्टर-22 निवासी जोगिंदर सिंह भंडारी (44), प्रेम सिंह (26) और चौड़ा निवासी अनवर अली (21) को सेक्टर-35 स्थित सुमित्रा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।