फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छत के रास्ते लड़की के घर में घुसे युवक ने मचाया तांडव, शादी के माहौल में मचा कोहराम

Thu, 06 Apr 2017 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 06 Apr 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
acid attack on sleeping girl in ghaziabad, her marriage is dated in next two month
acid attack - फोटो : अमर उजाला

कैलाभट्टा में सोमवार रात घर के आंगन में सो रही एक युवती पर तेजाब डाल दिया गया, जिससे उसका चेहरा, आंख की पुतली और शरीर झुलस गया है। करीब 80-90 प्रतिशत झुलसी हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने नगर कोतवाली में अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसे उन्होंने छत के रास्ते भागते हुए देखा है। पुलिस छानबीन कर रही है।

acid attack on sleeping girl in ghaziabad, her marriage is dated in next two month
acid attack - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित युवती गुलिस्ता (18) मरकज रोड कैलाभट्टा में परिवार के साथ रहती है। उसके पिता जलील कुरैशी पेशे से चालक हैं। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को उनकी बड़ी बेटी संजीदा की शादी हुई थी। इस कारण कुछ रिश्तेदार उनके यहां रुके हुए थे। उन्होंने बताया कि वह और पत्नी शकीला कमरे में सोए हुए थे, जबकि उनकी बड़ी बेटी और दामाद व दोनों बेटे (जाहिद और राशिद) बालकनी में सोए थे। गुलिस्ता घर के आंगन में सोई थी। सोमवार देर रात करीब दो बजे गुलिस्ता की चीख सुन परिवार के लोग आंगन में पहुंचे तो देखा कि उसके शरीर पर तेजाब डला हुआ है और पास ही तेजाब की एक केन रखी हुई है। तेजाब डालने वाला आरोपी शोर सुनकर छत के रास्ते भाग गया। रात करीब ढाई बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसी युवती को एमएमजी में भर्ती कराया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। उसका चेहरा, एक आंख की पुतली और शरीर बुरी तरह से झुलस गया है। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

acid attack on sleeping girl in ghaziabad, her marriage is dated in next two month
acid attack - फोटो : अमर उजाला

खुर्जा के युवक से दो माह बाद होनी थी गुलिस्तां की शादी
परिजनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दो माह बाद ही उनकी 10वीं क्लास तक पढ़ी हुई बेटी गुलिस्ता की शादी होनी थी। उन्होंने बताया कि गुलिस्ता का रिश्ता खुर्जा में रहने वाले एक युवक से तय हुआ था। परिवार के लोगों ने बताया कि इस हादसे के बाद उनकी बेटी की जिंदगी बरबाद हो गई है।

तेजाब से बिस्तर जलकर हुआ राख
परिजनों ने बताया कि आरोपी पीछे पड़े खाली प्लाट के रास्ते से छत तक पहुंचा होगा और फिर वह जीने के रास्ते से आंगन में आया। आरोपी अपने साथ एक तेजाब की छोटी कैन लेकर आया होगा। उसने चारपाई पर सो रही गुलिस्ता पर तेजाब डाल दिया। तेजाब से उसका बिस्तर, उसकी रजाई और गद्दे भी जल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
acid attack on sleeping girl in ghaziabad, her marriage is dated in next two month
acid attack - फोटो : अमर उजाला
तेजाब : तिल-तिल कर मरता है इंसान
तेजाब नाम भर से जिस्म में अजीब सी कंपन हो जाती है। जिसके चेहरे या जिस्म के अन्य हिस्से पर यह गिरता है। उसका क्या हाल होता होगा, इसे वही जानता है, जो इससे रुबरू होता है। वह कैसे तिल-तिल कर मरता है। वारदात करने वाले का मकसद भी यही होता है। दरअसल, तेजाब जैसे खतरनाक ‘क्रोसिव केमिकल’ त्वचा के लिए बेहद संवेदनशील होते हैं। इसकी थोड़ी भी मात्रा शरीर पर पड़ने से चमड़ी को इस कदर झुलसा देती है कि इंसान बेहद कुरूप नजर आने लगता है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरपी सिंह के अनुसार क्रोसिव केमिकल त्वचा के संपर्क में आने पर रिएक्शन करते हैं और प्रोटीन को डिनेचर कर देते हैं। जितनी देर तक एसिड त्वचा के संपर्क में रहता है, जख्म उतना ही अधिक हो जाता है। सबसे अधिक खतरनाक स्थिति आंखों में एसिड के पड़ जाने से होती है। आंख का कार्निया क्षतिग्रस्त होने से आदमी अंधा तक हो जाता है। एसिड से त्वचा का कास्मेटिक लुक इस कदर खराब हो जाता है कि कई बार तो प्लास्टिक सर्जरी के बाद भी चेहरा देखने लायक नहीं हो पाता है। मनोचिकित्सकों का मानना है कि एसिड के जरिए चेहरा खराब करने वालों की मानसिकता संबंधित व्यक्ति को बेहद कुरूप और अंधा करने की होती है।
विज्ञापन
acid attack on sleeping girl in ghaziabad, her marriage is dated in next two month
acid attack - फोटो : अमर उजाला

बचाव के उपाय...
गाजियाबाद। चिकित्सकों का कहना है कि चेहरे या शरीर के किसी भी भाग पर एसिड पड़ जाने की स्थिति में तुरंत उसे पानी या कपड़े से साफ कर देना चाहिए। जितनी जल्दी त्वचा से एसिड को हटा दिया जाएगा, उतना कम नुकसान पहुंचता है। ऐसे में जैसे ही एसिड शरीर पर पड़े उसे साफ करना ही बेहतर होता है।

इतनी खतरनाक चीज, आसानी से उपलब्ध
गाजियाबाद। प्रतिबंध के बावजूद तेजाब जैसा खतरनाक केमिकल बड़ी दुकानों से लेकर परचून जैसे छोटे कारोबारियों तक के पास आसानी से उपलब्ध होती है। कई बार तो फेरी वाले तेजाब की शीशियों को घरों तक बेचने पहुंच जाते हैं। इतने खतरनाक केमिकल की इतनी आसानी से उपलब्धता भी असुरक्षा की भावना को अधिक बढ़ाती है, साथ ही अपराध करने वालों के लिए आसानी से उपलब्ध साधन बन गया है।

कब-कब फेंका तेजाब
- कोटगांव में युवकों ने दो सगी बहनों पर तेजाब फेंका।
- नंदग्राम में युवती के शादी से इनकार पर तेजाब फेंका।
- खोड़ा में प्रपोजल स्वीकार नहीं किया तो तेजाब फेंका। 
- विजयनगर में युवती पर तेजाब फेंका। चेहरा, पीठ झुलसी।
- अर्थला में मौसी-भांजी पर तेजाब फेंका।
- लोनी में युवकों ने शिक्षिका पर तेजाब फेंका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed