फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्यारे ने पुलिस को बताया 30 वार करने का सच, लाश की फोटो की थी व्हाट्सऐप

Mon, 03 Oct 2016 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Oct 2016 05:02 PM IST
विज्ञापन
30 stab killer told police the truth, after murder did WhatsApp the body pic
कैंची से गोदकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बुराड़ी इलाके के लेबर चौक पर मंगलवार को सरेराह कैंची से वारकर युवती की हत्या करने के मामले में अहम खुलासे हुए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग ही हत्या की वजह बना। चार साल आरोपी सुरेंद्र सिंह के जीवन में रहने के बाद अचानक करुणा ने मोहित यादव नामक युवक से नजदीकियां बढ़ा दी थीं। 

30 stab killer told police the truth, after murder did WhatsApp the body pic
कैंची से गोदकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

इसी वजह से सुरेंद्र परेशान रहने लगा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि वर्ष 2012 से 2015 के बीच करुणा से उसकी गहरी दोस्ती थी। 2015 के बाद करुणा ने उससे धीरे-धीरे दूरी बना ली। 

30 stab killer told police the truth, after murder did WhatsApp the body pic
कैंची से गोदकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पत्नी ने भी उससे अलग रहना शुरू कर दिया। इधर, पत्नी से अलग रहने और करुणा के दूरी बनाने के कारण वह परेशान रहने लगा। पांच माह पूर्व उसने करुणा से बातचीत का प्रयास किया तो उसने बुराड़ी में उसकी शिकायत दर्ज करा दी। कुछ दिनों पूर्व करुणा की फेसबुक पर मोहित व करुणा की कुछ ऐसी फोटो देखी जिससे उसका गुस्सा भड़क गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
30 stab killer told police the truth, after murder did WhatsApp the body pic
कैंची से गोदकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार सुबह आरोपी ने करुणा को बातचीत करने के लिए जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन पर भी बुलाया था। वहां कहासुनी के बाद आरोपी लेबर चौक आ गया। डराने के लिए उसने कैंची निकालकर पहले करुणा के बैग पर वार किया। इस पर करुणा ने उसे उकसाते हुए कहा कि उसके बस का यह भी नहीं है। 

विज्ञापन
30 stab killer told police the truth, after murder did WhatsApp the body pic
कैंची से गोदकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह खुद पर काबू नहीं रख सका और उसने एक के बाद एक 30 वार कर करुणा की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने करुणा का मोबाइल फोन तोड़ दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed