फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11वीं के छात्र ने 'गर्लफ्रेंड' को मारी तीन गोली, फिर जो हुआ उसे देख चौंक गए लोग

Fri, 22 Dec 2017 09:48 AM IST
प्रभात पांडेय/अमर उजाला, गाजियाबाद
प्रभात पांडेय/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 22 Dec 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
11th standard student fired on girlfriend in ghaziabad pistol seized
love affair in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

वसुंधरा सेक्टर-4 स्थित वार्तालोक अपार्टमेंट के पास बुधवार शाम 11वीं के एक छात्र ने 10वीं कक्षा की छात्रा को तीन गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। छात्रा को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर छात्र ने जान देने की कोशिश की, लेकिन गोली लगने के बावजूद वह बेहोश तक नहीं हुआ। ऐसे में पुलिस से बचने के लिए वह मौके से भाग गया और तकरीबन डेढ़ घंटे तक अपने दो दोस्तों के साथ क्षेत्र में घूमता रहा।

11th standard student fired on girlfriend in ghaziabad pistol seized
- फोटो : अमर उजाला

उसके घर पर पुलिस पहले से तैनात थी, घर के पास से ही पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़ लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के दो दोस्तों व पिता को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्र-छात्रा एक ही स्कूटी से आए थे। दोनों में विवाद होने के बाद गोलियां चलीं तो आवाज सुनकर घटनास्थल पर आसपास की झुग्गियों के लोग भी एकत्र हो गए थे। वारदात के बाद आरोपी छात्र स्कूटी लेकर भाग गया। पुलिस के मुताबिक रिवाल्वर घटनास्थल पर ही छूट गई। रिवाल्वर उठाने के लिए आरोपी कुछ देर बाद दोबारा गया, लेकिन भीड़ के चलते वह उठा नहीं सका। मौके से भागने के बाद आरोपी छात्र अपने दो दोस्तों के साथ था। आरोपी ने किसी को कार लेकर छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए भी कहा था। उसके दो दोस्त थोड़ी देर बाद छात्रा के बारे में जानने घटनास्थल पर पहुंचे थे।

11th standard student fired on girlfriend in ghaziabad pistol seized
love affair in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

पुलिस छात्र और छात्रा के नंबर की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। एएसपी अनूप सिंह का कहना है कि आरोपी छात्र से प्राथमिक पूछताछ की गई है। उसने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाने की बात बताई। एसएसपी हरिनारायण सिंह का कहना है कि छात्र-छात्रा एक दूसरे को करीब दो साल से जानते थे। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए आरोपी छात्र के पिता को भी हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
11th standard student fired on girlfriend in ghaziabad pistol seized
- फोटो : अमर उजाला
बैग में मिला रिवाल्वर का कवर: पुलिस को घटनास्थल से छात्रा और छात्र के स्कूल बैग, 4 खोखा कारतूस और रिवाल्वर मिली है। आरोपी के बैग से रिवाल्वर का कवर भी मिल गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्र पिता की रिवाल्वर चुरा कर ले गया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो छात्र और छात्रा एक दूसरे को प्रेम करते थे। छात्र को शक था कि कुछ दिन से छात्रा किसी और से प्रेम करने लगी है। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। छात्र ने पुलिस को बयान दिया है कि छात्रा ने उससे कहा था कि ‘मुझे गोली मार दो और खुद को भी गोली मार लो’।
विज्ञापन
11th standard student fired on girlfriend in ghaziabad pistol seized
- फोटो : अमर उजाला

रिवाल्वर का लाइसेंस होगा कैंसल: एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा के परिजनों ने छात्र को जानने से इंकार किया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार लाइसेंसी रिवाल्वर के दुरुपयोग के मामले में छात्र के पिता के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed