{"_id":"6aedf0ff828f174ec6038d81","slug":"celebrated-diwali-with-persons-with-disabilities-inaugurated-an-open-gym-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162466-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिव्यांगों के साथ मनाई दिवाली, ओपन जिम का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिव्यांगों के साथ मनाई दिवाली, ओपन जिम का किया उद्घाटन
विज्ञापन
-केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र ने दिवाली मेले में लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी स्थित आशा किरण होम में शुक्रवार को दिवाली मेला एवं मंगल मिलन कार्यक्रम किया गया। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इन्द्राज सिंह ने दिव्यांगों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान आशा किरण होम परिसर में ओपन जिम का उद्घाटन भी किया गया। अतिथियों ने मेले की शुरुआत के बाद दिव्यांगों के तैयार उत्पादों एवं स्टॉलों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में संस्थान के लोगाें ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि अनहद बैंड की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि डेढ़-दो वर्षों में होम में प्राथमिक चिकित्सा, बेहतर वार्ड, फिजियोथेरेपी उपकरण, मनोरंजन और व्यायाम की सुविधाओं में सुधार किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण मंत्री के प्रयासों से दिल्ली के सभी 17 आश्रय गृहों की व्यवस्थाओं में बदलाव आया है। वहीं, रविंद्र ने कहा कि विकसित दिल्ली का मतलब केवल सड़क और नालियों का विकास नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना भी है। कार्यक्रम में रिठाला विधायक कुलवंत राणा व अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।