Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The last metro will run at 10 PM on Diwali.

Delhi NCR News: दिवाली पर रात 10 बजे चलेगी आखिरी मेट्रो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिवाली पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मेट्रो परिचालन के समय में बदलाव किया है। आठ नवंबर (रविवार) को सभी मेट्रो लाइनों पर रात की आखिरी ट्रेन सामान्य समय रात 11 बजे से एक घंटे पहले रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होगी। इसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए तीन मेट्रो लाइनों पर रविवार को सुबह की सेवा भी एक घंटे पहले शुरू की जाएगी।


डीएमआरसी के अनुसार, पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर रविवार को सामान्य दिनों में सुबह सात बजे से मेट्रो सेवा शुरू होती है। दिवाली के दिन इन तीनों लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से पहली ट्रेन सुबह छह बजे रवाना होगी। पिंक लाइन पर मजलिस पार्क और शिव विहार, मैजेंटा लाइन पर बॉटनिकल गार्डन, कृष्णा पार्क एक्सटेंशन, मजलिस पार्क और दीपाली चौक तथा ग्रे लाइन पर द्वारका और धांसा बस स्टैंड से परिचालन एक घंटे पहले शुरू होगा। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे बदले हुए समय के अनुसार ही यात्रा की योजना बनाएं।
विज्ञापन

यहां सुबह छह बजे से सेवा
पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर पहली ट्रेन सुबह छह बजे मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed