Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE Class 10 and 12 board exam datesheets released

संशोधित डेट शीट के साथ : सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
-16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, 46.3 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन और प्रवेश परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई डेटशीट

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। दसवीं की परीक्षाओं की शुरुआत पेंटिंग विषय से होगी। परीक्षाओं का समापन 9 मार्च को होगा। जबकि बाहरवीं की पहली परीक्षा फिजिक्स की होगी और 9 अप्रैल को परीक्षाएं समाप्त होगी। बोर्ड ने इस बार परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले डेटशीट जारी की है, ताकि विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी। सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 10वीं में 83 विषयों और कक्षा 12वीं में 121 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस बार कक्षा 10वीं के 26.5 लाख से अधिक और कक्षा 12वीं के 19.8 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।
बोर्ड ने बताया कि डेटशीट तैयार करते समय विद्यार्थियों के विषयों के कॉम्बिनेशन, प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तारीखों और परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या को ध्यान में रखा गया है। 40 हजार से अधिक विषय कॉम्बिनेशन का विश्लेषण करने के बाद डेटशीट तैयार की गई है, ताकि किसी विद्यार्थी के चुने हुए दो विषयों की परीक्षा एक ही दिन न पड़े। इसके अलावा दोनों कक्षाओं के विषयों के बीच पर्याप्त अंतर रखा गया है। कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम इस तरह तैयार किया है कि प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं से पहले बोर्ड परीक्षाएं पूरी हो सकें। इससे विद्यार्थियों को आगे की परीक्षाओं की तैयारी का भी पर्याप्त समय मिलेगा। बोर्ड का मानना है कि डेटशीट पहले जारी होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को परीक्षा की तैयारी, यात्रा और गर्मी की छुट्टियों की योजना बनाने में आसानी होगी। वहीं, स्कूलों को भी शैक्षणिक गतिविधियों और परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का मौका मिलेगा। सीबीएसई ने सभी स्कूलों द्वारा समय पर विद्यार्थियों की सूची (एलओसी) जमा कराने को डेटशीट जल्दी जारी करने का प्रमुख कारण बताया है। सीबीएसई ने परीक्षा की विस्तृत डेटशीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन



दसवीं की डेटशीट


तारीख...................................समय...................................विषय
16 फरवरी...................................10:30 से 12:30 बजे...................................चित्रकला

17 फरवरी...................................10:30 से 1:30 बजे...................................गणित (बेसिक और स्टैंडर्ड)

19 फरवरी...................................10:30 से 1:30 बजे...................................गृह विज्ञान

22 फरवरी...................................10:30 से 1:30 बजे...................................विज्ञान

24 फरवरी...................................10:30 से 12:30 बजे...................................कंप्यूटर एप्लीकेशन, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


26 फरवरी...................................10:30 से 1:30 बजे...................................अंग्रेजी (कम्युनिकेटिव), अंग्रेजी (लैंग्वेज एंड लिटरेचर)

3 मार्च...................................10:30 से 1:30 बजे...................................हिंदी कोर्स-ए और हिंदी कोर्स-बी

8 मार्च...................................10:30 से 1:30 बजे...................................सामाजिक विज्ञान




12वीं की डेटशीट

तारीख..............................समय.......................................................विषय
16 फरवरी..............................10:30 से 1:30 बजे..............................भौतिक विज्ञान
23 फरवरी..............................10:30 से 1:30 बजे..............................अकाउंटेंसी
25 फरवरी..............................10:30 से 1:30 बजे..............................भूगोल
27 फरवरी..............................10:30 से 1:30 बजे..............................रसायन विज्ञान
2 मार्च..............................10:30 से 1:30 बजे..............................मनोविज्ञान

4 मार्च..............................10:30 से 12:30 बजे..............................योग
5 मार्च..............................10:30 से 1:30 बजे..............................अंग्रेजी कोर और अंग्रेजी इलेक्टिव
9 मार्च..............................10:30 से 1:30 बजे..............................गणित और एप्लाइड गणित

13 मार्च..............................10:30 से 1:30 बजे..............................हिंदी कोर और हिंदी इलेक्टिव

16 मार्च..............................10:30 से 1:30 बजे..............................अर्थशास्त्र
19 मार्च..............................10:30 से 1:30 बजे..............................राजनीति विज्ञान
20 मार्च..............................10:30 से 12:30 बजे..............................आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
25 मार्च..............................10:30 से 1:30 बजे..............................जीव विज्ञान
27 मार्च..............................10:30 से 1:30 बजे..............................इतिहास
30 मार्च..............................10:30 से 1:30 बजे..............................समाजशास्त्र

31 मार्च..............................10:30 से 1:30 बजे..............................कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस, सूचना प्रौद्योगिकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed