प्रद्युम्न हत्याकांड में आरोपी छात्र के परिजनों ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड द्वारा खारिज की गई जमानत याचिका पर अपील सत्र न्यायालय में दायर की है। इस मामले में अदालत ने सीबीआई को नोटिस जारी कर दिया है।
सीबीआई शुक्रवार को अपना जवाब दाखिल करेगी। मामला जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड से सत्र न्यायालय में स्थानांतरित होने के बाद शुक्रवार को ही अदालत में आरोपी छात्र की पेशी है।
3 of 7
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या हो गई थी। इस मामले में सीबीआई ने 7 नवंबर को 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया था। आरोपी छात्र के परिजनों ने पिछले दिनों बोर्ड के समक्ष जमानत याचिका दायर की थी।
4 of 7
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
याचिका में कहा था कि छात्र को हिरासत में लेने के 30 दिन के अंदर सीबीआई को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करनी थी, लेकिन सीबीआई ने नहीं की है। इसलिए उसकी डिफाल्ट बेल मंजूर की जाए।
5 of 7
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
इसका विरोध करते हुए प्रद्युम्न के अधिवक्ता ने कहा था कि सीबीआई को चार्जशीट 90 दिन में पेश करनी होती है। ऐसे में डिफॉल्ट बेल मंजूर करने का सवाल ही नहीं होता। बोर्ड ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी छात्र की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।