फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रायन केस: माली को गिरफ्तार कर क्राइम सीन किया री-क्रिएट, अब इस एंगल से सोच रही पुलिस

Thu, 14 Sep 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 14 Sep 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
crime scene recreated with the gardener not police has changed angle of thinking
रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : अमर उजाला

प्रद्युम्न हत्याकांड में पुलिस अपने ही थ्योरी में फंसते दिख रही है। चश्मदीदों की गवाही और नए खुलासे के बाद अब पुलिस नए एंगल से जांच में जुटी है। बस के ड्राइवर, चश्मदीद अभिभावक के बाद अब माली हरपाल ने पुलिस की थ्योरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। माली ही स्कूल स्टाफ का पहला शख्स है, जिसने टॉयलेट के बाहर प्रद्युम्न को देखा था। माली का दावा है कि अशोक बाहर से आया था, जबकि पुलिस ने अपने बयान में अब तक उसे टॉयलेट के अंदर रहने की बात कही है। बुधवार को प्रद्युम्न के पिता से मिलने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान पहुंचे।

crime scene recreated with the gardener not police has changed angle of thinking
स्कूल के इसी बाथरूम में हुआ था प्रद्युम्न का मर्डर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक नए एंगल में अब पुलिस दूसरे अपराधी की भी तलाश कर रही है। इसके लिए बुधवार को पुलिस ने बस के ड्राइवर, माली, स्कूल में तैनात गार्ड और बस ट्रांसपोर्टर से पूछताछ की है। माली को मौका-ए-वारदात की जगह पर ले जाकर दोबारा सीन री-क्रिएट किया गया। इस मौके पर दो फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौजूद रही। डीसीपी साउथ अशोक बख्शी पूरे मामले की निगरानी कर रहे थे। फॉरेंसिक टीम ने माली, ड्राइवर और स्कूल में पहले तैनात गार्ड के भी फिंगर प्रिंट लिए है। अब उन फिंगर प्रिंट का मौका-ए-वारदात से मिलाया जाएगा। पुलिस ने मंगलवार को लिए खून के सैंपल और फिंगर प्रिंट के विश्लेषण के मधुबन स्थित फॉरेंसिक लैब भेज दिया है।

crime scene recreated with the gardener not police has changed angle of thinking
रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा पुलिस तीन शिक्षकों से दोबारा पूछताछ किया है। अब पुलिस वहां पर मौजूद लोगों की फोन लोकेशन भी तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इससे यह भी पता लगेगा कि कौन यहां था और कौन नहीं था। इसके लिए पुलिस ने सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का फोन नंबर भी लिया है। फोन रिकॉर्ड भी निकालकर जांच की जा रही है। जिससे कोई संदिग्ध या नए सुराग का पता लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
crime scene recreated with the gardener not police has changed angle of thinking
ryan school - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पुलिस ने स्कूल के दो शीर्ष अधिकारी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां एक आरोपी को जेयस को भोंडसी जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरा आरोपी फ्रांसिस को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। दूसरी ओर बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 05 सदस्यीय टीम ने स्कूल का दौरा किया और स्कूल की सुरक्षा खामियों को परखा। सीबीएसई की यह टीम सीधे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रलाय को रिपोर्ट सौंपेगी। इसमें 09 बिंदुओं पर सुरक्षा के इंतजाम को परखा गया। हालांकि इस मामले में सभी मीडिया से दूरी बनाए रखा।

विज्ञापन
crime scene recreated with the gardener not police has changed angle of thinking
demo pic

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि इस मामले में वह खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करेंगे। यदि सीबीआई जांच की जरुरत है तो इसकी जांच करवाने के लिए कहा जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने प्रद्युम्न के परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए सभी तरह के सहयोग देने का आश्ववासन दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed