{"_id":"5f51b8738ebc3e546e5794d7","slug":"crazy-dog-bites-17-people-in-15-minutes-two-and-half-year-old-child-condition-critical-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खूंखार कुत्ते ने 15 मिनट में 17 को काटा, ढाई साल के बच्चे की हालत गंभीर, सोते समय बनाया शिकार, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूंखार कुत्ते ने 15 मिनट में 17 को काटा, ढाई साल के बच्चे की हालत गंभीर, सोते समय बनाया शिकार, देखें तस्वीरें
Fri, 04 Sep 2020 09:15 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 04 Sep 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद में कुत्ते के काटने से घायल
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के डासना गेट स्थित सुक्खी मोहल्ले में गुरुवार तड़के एक पागल कुत्ते ने 15 मिनट में बच्चों व महिलाओं सहित 17 लोगों को काटकर घायल कर दिया। ढाई वर्षीय एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। मोहल्ले में तड़के कुत्ते ने किसी के पैर तो किसी के हाथ पर काट लिया। कुत्ते ने झुग्गी से लेकर घरों में फर्स्ट फ्लोर तक सोते हुए लोगों पर हमला किया। फिर लोगों ने घेरकर कुत्ते को मारा, जिससे वह बेहोश हो गया। उसे बोरी में भरकर लोगों ने मोहल्ले से बाहर छोड़ दिया।
कुत्ते के काटने से घायल हुआ शिवम
- फोटो : अमर उजाला
सुक्खी मोहल्ले में गुरुवार सुबह लोग घरों व पास में ही बनी झुग्गी में सो रहे थे। अचानक अर्चना शर्मा के बाएं पैर में कुत्ते ने काट लिया तो वह चिल्लाने लगी। इतनी देर में ही कुत्ता भागकर गली के बाहर दूसरी झुग्गी की ओर चला गया और वहां पर सो रहे बबलू के पैर में काट लिया। वह चिल्लाए तो वापस उसी गली में भागकर शाहबाज के मकान में घुस गया।
कुत्ते के काटने से घायल हुईं मिथलेश
- फोटो : अमर उजाला
जीने का दरवाजा खुला होने से कुत्ता पहले फ्लोर पर चढ़ गया और शाहबाज के सिर में काट लिया। इसके बाद राजकुमारी, ममता, अनिल, मिथेलेश, शिवम, राबिन को काट लिया। सभी घायलों ने जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया। शाहबाज व बबलू ने बताया कि कुत्ता पागल हो गया था, जो भी सामने आता था उसे ही काट लेता था। राजकुमारी ने बताया कि लोगों ने नगर निगम को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे निगम कर्मचारी पूछ रहे थे कि कुत्त्ते को किसने मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते के काटने से घायल हुआ बबलू
- फोटो : अमर उजाला
प्रतिदिन 300 लोगों को काट रहे कुत्ते
आवारा कुत्तों और बंदरों के काटने के केस प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। सिर्फ जिला अस्पताल में 130 से 140 लोग एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचते हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में चार सीएचसी को मिलाकर एक दिन में 250 लोग कुत्तों और बंदरों के काटने से घायल हो जाते हैं।
आवारा कुत्तों और बंदरों के काटने के केस प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। सिर्फ जिला अस्पताल में 130 से 140 लोग एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचते हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में चार सीएचसी को मिलाकर एक दिन में 250 लोग कुत्तों और बंदरों के काटने से घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन
कुत्ते के काटने से घायल हुईं अर्चना शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
मैं सुबह सो रही थी। अचानक मेरी टांग में तेज दर्द हुआ और जैसे लगा कोई खींच रहा है। आंख खुली तो कुत्त्ते ने मुंह में पैर भर रखा था। चिल्लाने पर छोड़कर भाग गया।
अर्चना शर्मा
सुबह सब सो रहे थे। मेरा आठ साल का बच्चा बाथरूम जाने के लिए उठा तो दरवाजा खोल दिया। इसी दौरान कुत्ता घर में घुस आया और मेरे बाएं हाथ में काट लिया।
राजकुमारी
अर्चना शर्मा
सुबह सब सो रहे थे। मेरा आठ साल का बच्चा बाथरूम जाने के लिए उठा तो दरवाजा खोल दिया। इसी दौरान कुत्ता घर में घुस आया और मेरे बाएं हाथ में काट लिया।
राजकुमारी