दिल्ली मेट्रो अगले सोमवार से फिर पटरी पर लौट रही है। जिसको लेकर गुरुवार से तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिसके तहत इस बार मेट्रो के सफर के लिए काफी बदलाव किए गए हैं। इसमें जहां बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे, तो वहीं मेट्रो सीट पर सामाजिक दूरी बनाने के लिए स्टीकर लगाए गए हैं। जिन सीटों पर स्टीकर होगा उस यात्री नहीं बैठ सकेंगे। वहीं दिल्ली मेट्रो ने पहली बार पैर से पैडल दबाकर लिफ्ट बुलाने का इंतजाम किया है। अब मेट्रो गेट भी टोकन से नहीं सिर्फ कार्ड से खुलेंगे। जबकि यात्री सामान को भी सैनिटाइज किया जाएगा।
तस्वीरों में देखें कैसा होगा 7 सितंबर से शुरू होने वाला आपका नया सफर...
2 of 15
स्टिक लगे मशीन से जांच करते सुरक्षाकर्मी
- फोटो : जी पाल
पहले किसी भी यात्री के प्रवेश के समय जो सुरक्षा जांच होती थी वह मात्र स्कैनिंग मशीन से होती थी। लेकिन सात सितंबर से यह जांच एक स्टिक लगे स्कैनर से होगी ताकि सुरक्षाकर्मी दूर से ही जांच कर सकें। 45 प्रमुख स्टेशनों पर आटो थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधा होगी। प्रवेश और निकास के लिए स्टेशन के एक-एक गेट ही खोले जाएंगे। कोई व्यक्ति संदिग्ध लगा तो उसकी पूरी जांच अलग से की जाएगी।
3 of 15
पैर से पैडल दबाने पर आएगी लिफ्ट
- फोटो : पीटीआई
मेट्रो स्टेशन पर लगी लिफ्ट अब हाथ से नहीं बल्कि पैरों से बुलानी होगी। इसके लिए डीएमआरसी ने लिफ्ट के बाहर के बटन हटाकर पैडल लगा दिए हैं जिन्हें पैर से दबाकर लिफ्ट बुलाई जा सकेगी।
4 of 15
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगी एंट्री
- फोटो : जी पाल
कोई भी यात्री बिना थर्मल स्क्रीनिंग के आगे नहींं जा सकेगा। अगर किसी का तापमान ज्यादा आता है तो उसे यात्रा के लिए आगे जाने नहीं दिया जाएगा।
5 of 15
यह है ऑटोमेटिक स्क्रीनिंग मशीन जिससे आपके शरीर का तापमान मापा जाएगा
- फोटो : अमर उजाला
सिर्फ सुरक्षाकर्मी द्वारा ही नहीं यात्री खुद से भी अपना बॉडी टेंपरेचर माप सकेंगे। इसके लिए एक मशीन लगाई है जिसके सामने खड़े होने पर आपका बॉडी टेंपरेचर मशीन में दिखेगा।