फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घरवाले देख रहे थे शादी के लिए लड़का, युवती पहुंच गई प्रेमी के घर, जमकर हुआ ड्रामा, और फिर...

Wed, 24 Jun 2020 10:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Jun 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
couple got married by Panchayat in temple at Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शादी की जिद लेकर प्रेमिका जब प्रेमी के घर जाकर बैठ गई तो दोनों पक्षों में बैठी पंचायत ने मंदिर में उनकी शादी करा दी गई। हालांकि, लड़की के घरवाले पहले शादी को तैयार नहीं थे। लेकिन लड़की की जिद और पंचायत के फैसले के आगे उन्हें झुकना पड़ा।

 
couple got married by Panchayat in temple at Bareilly
फाइल फोटो
नवाबगंज की एक युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामले की जानकारी जब उनके घर वालों को लगी तो दोनों पर बंदिशे लगा दी गई। लेकिन फिर भी दोनों चोरी-छिपे मिलते रहे। इसी बीच लड़की के घरवालों ने उसके लिए लड़का ढूंढना शुरू कर दिया, इसकी जानकारी युवती को लगी तो सोमवार को वह प्रेमी के घर पहुंच गई। 
couple got married by Panchayat in temple at Bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
युवती शादी की जिद पर अड़ गई। प्रेमी के घर वालों ने उसे समझाकर घर भेजना चाहा लेकिन वह नहीं मानी। इस बीच युवती के घरवाले भी पहुंच गए। उन्होंने भी उसे समझाया और घर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। इसको लेकर काफी हंगामा होने पर गांव में पंचायत बुलाई गई जिसमें दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
couple got married by Panchayat in temple at Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पुलिस के डर से युवक ने किया युवती से निकाह
वहीं, दूसरी ओर शाही में चार साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक पर जब पुलिस कार्रवाई का दबाव पड़ा तो उसने युवती से निकाह कर लिया। रविवार को एक युवती ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत शाही थाना पुलिस से की थी। 
 
विज्ञापन
couple got married by Panchayat in temple at Bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Marriage
गांव के तमाम लोग भी थाने पहुंच गए और युवती को शादी कराने का भरोसा देकर वापस ले गए थे। सोमवार को पंचायत बैठी, जिसमें 2 साल बाद निकाह का वायदा करके युवती को गुमराह किया तो वह फिर थाने पहुंच गई। आरोपी पक्ष के लोगों को लगी तो वह भी गांव वालों को लेकर थाने पहुंच गए और युवती को गांव में लाकर मौलवी बुलाकर उसका निकाह पढ़वा दिया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed